14 और 15 नवंबर को दोनों एक दूजे के हो जायेंगे...
::/introtext::::fulltext::
नई दिल्ली. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की तारीख पक्की हो गयी है। 14 और 15 नवंबर को दोनों एक दूजे के हो जायेंगे। दोनों स्टार्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी रविवार को दी। लंबे अरसे से दोनों की शादी की खबरें आ रही थीं, लेकिन दोनों स्टार्स ही इस बारे में कुछ भी कहने से बच रहे थे। आखिरकार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी शादी की बात कबूल ली है। अपने नए जीवन की शुरुआत करने की जानकारी स्टार्स ने फैन्स के साथ साझा की है।
इस पोस्ट में लिखा है, “14 और 15 नवंबर को हमारी शादी तय हुई है.” स्टार्स आगे लिखते हैं, “इतने सालों में आपने हमें जो प्यार और स्नेह दिया है, उसके लिए हम आपके आभारी हैं और हमारे शुरू होने वाले प्रेम, दोस्ती और विश्वास के इस खूबसूरत सफर के लिए हम आपके आर्शीवाद की कामना करते हैं.”

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर और दीपिका की शादी भारत में नहीं बल्कि विदेश में होगी। रणवीर-दीपिका डेस्टिनेशन वेडिंग करने जा रहे हैं और यह शादी इटली के ‘लेक कोमो’ में होगी। कहा जा रहा है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी में 30 गेस्ट होंगे. ऐसे में मेहमानों के नामों को लेकर भी कयास लगाए जाने लगे हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी आखिरी बार एक साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ में नजर आई थी और दोनों के ही काम को खूब पसंद किया गया थाॆ।
::/fulltext::