नक्सली हमला : कांकेर ने दो बहादूर जवानों को खोया, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई.....
::/introtext::::fulltext::
कांकेर 21 मई 2018। रविवार को हुए नक्सली हमले में कांकेर ने अपने दो बहादूर जवानों को खोया। रामकुमार यादव और सालिकराम सिन्हा का शव जैसे ही पहुंचा, पूरा कांकेर गमगीन हो गया। चोलनार ब्लास्ट में शहीद हुए 7 जवानों में सालिकराम और रामकुमार भी शामिल थे। चारामा क्षेत्र के चिनौरी गांव के रहने वाले शहीद जवान सालिकराम सिन्हा को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई।
इस मौके पर शहीदों के परिजनों के साथ-साथ सैकड़ों लोग इस अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए। पूरा परिवेश शोकाकुल था। शहीद जवान रामकुमार यादव और सालकिराम सिन्हा को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस मौके पर विधायक शंकर ध्रुवा, डीआईजी पुलिस टीआर पैकरा, एसपी कन्हैयालाल ध्रुव, जिला पंचायत सीईओ ऋचाप्रकाश चौधरी समेत जनप्रतिनिधी और पुलिस जवान मौजूद थे। शहीद रामकुमार यादव अमर रहे, भारत माता की जय के नारों से पूरा इलाका गूंज रहा था। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल और ज़िला पुलिस बल के जवान चोलनार से किरन्दुल के बीच सड़क निर्माण कार्य की सुरक्षा के लिए ड्यूटी पर निकले जवानों को ied ब्लास्ट से उड़ा दिया था। इस हमले में 7 जवान शहीद हो गये थे।
::/fulltext::