चर्चा जोरो पर है कि अर्जुन अपने परिवार को छोड़कर नए साल का जश्न मलाइका के साथ सेलिब्रेट करने वाले हैं....
::/introtext::::fulltext::
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर के बीच अफेयर की खबरें इन दिनों सुर्खियों में हैं। अक्सर दोनों साथ में पार्टियों में स्पॉट होते रहते हैं। इस बात की भी चर्चा जोरो पर है कि अर्जुन अपने परिवार को छोड़कर नए साल का जश्न मलाइका के साथ सेलिब्रेट करने वाले हैं।
खबरों के अनुसार अर्जुन के पिता बोनी कपूर पूरे कपूर परिवार के साथ इंडोनेशिया के बाली में नया साल सेलीब्रेट करने का प्लान बना रहे हैं। बोनी कपूर चाहते हैं कि इस वॉकेशन में उनके साथ उनकी तीनों बेटियों के अलावा अर्जुन भी शामिल हो। अनिल कपूर भी अपने परिवार संगबाली जाने की तैयारी में हैं। संजय कपूर भी अपनी बीवी और बच्चों को लेकर इस फैमली वॉकेशन को ज्वाइन कर सकते हैं।

अर्जुन कपूर इस बार मलाइका अरोरा के साथ किसी अंजान जगह पर न्यू ईयर सेलीब्रेट करना चाहते हैं। पिछले कुछ बरसों में मलाइका अपने पूर्व पति अरबाज के परिवार के साथ सलमान खान के फार्म हाउस पर नया साल मनाती रही हैं।

