पत्थलगड़ी : अमित जोगी, समर्थकों के पक्ष में बोले कहा- कहीं कुछ भी गलत नहीं.
::/introtext::::fulltext::
देश का बहुचर्चित मामला पत्थलगड़ी थमने का नाम ही नहीं ले रहा है, मामले में राजनीतिक सरगर्मी तेज होते नजर आ रही है। बुधवार को मरवाही विधायक अमित जोगी ने मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है, जोगी ने पत्थलगड़ी समर्थकों के पक्ष में कहा कि मामले में आपत्तिजनक उल्लेख नही किया गया है। जब मुख्यमंत्री ग्राम पंचायतों की संपत्ति अपने मित्रों को बेचने की साजिश करते है, तब सभाएं अपने अधिकारों को पत्थरों पर उल्लेख करती है।
मामले को लेकर बीते दिनों गृहमंत्री राम सेवक पैकरा ने कहा था कि कुछ रिटायर्ड अधिकारियों की साजिश का हिस्सा है। ये अलोकतांत्रिक और साजिश है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने इस आंदोलन को साजिश करार दिया है
::/fulltext::