Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
नई दिल्ली। भारत में अपनी पत्नियों को छोड़कर विदेश भाग जाने वाले प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) के खिलाफ सरकार ने कड़ा कदम उठाया है। सरकार ने ऐसे 8 एनआरआई के पासपोर्ट को रद कर दिया है। इन लोगों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया था। महिला एवं बाल विकास के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
::/introtext::अधिकारी के अनुसार, गत दो माह में आठ लोगों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किए गए हैं। इनमें से विदेश मंत्रालय ने पांच लोगों के पासपोर्ट पिछले माह रद्द किए थे। उन्होंने बताया कि मंत्रालय को पिछले दो महीनों में करीब 70 शिकायतें मिली थीं और इन आठ लोगों के पासपोर्ट को रद्द करने का फैसला प्राथमिकता के आधार पर किया गया।
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने ऐसी शादियों के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया था, हालांकि अभी इसने काम करना शुरू नहीं किया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने बुधवार को राज्यों से आग्रह किया था कि वे अपने विवाह रजिस्ट्रारों को तुरंत इस तरह के विवाह के बारे में मंत्रालय को सूचित करने के लिए कहें, जिससे पोर्टल जल्द से जल्द काम शुरू कर सके।
मंत्रालय ने पहले कहा था कि सभी एनआरआई विवाह सात दिनों के भीतर पंजीकृत कराने की जरूरत होगी। यदि निर्धारित समय के भीतर ऐसा नहीं किया गया, तो पासपोर्ट और वीजा लोगों को जारी नहीं किया जाएगा।
एक अन्य प्रस्ताव में अपनी पत्नियों को छोड़कर विदेश फरार हो जाने वाले एनआरआई अपराधियों की संपत्तियों को एस्क्रो में रखने की बात कही गई है। एस्क्रो एक कानूनी अवधारणा है, जिसमें प्रक्रिया में पूरा होने वाले दो अन्य पक्षों की तरफ से किसी तीसरे पक्ष के पास संपत्ति रखी जाती है।
::/fulltext::