पनामा पेपर्स लीक मामला: सुपरस्टार अमिताभ बच्चन सहित, इन कारोबारियों का नाम....
::/introtext::::fulltext::
मुंबई 21 जून 2018. पनामा पेपर्स के पहले लीक में कई भारतीय कारोबारियों के टैक्स हैवन देशों में कंपनी बनाकर धन छुपाने की बात सामने आई थी, जिसका ज्यादातर कारोबारियों ने खंडन किया था. लेकिन अब नए लीक हुए दस्तावेजों से पुराने लगे आरोप पुख्ता हो रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, टैक्स हैवन देशों की कंपनी से ताल्लुक रखने वाले अन्य भारतीय दिग्गजो में सुपरस्टार अमिताभ बच्चन भी शामिल है. दो साल पहले लीक हुए पेपर्स में अमिताभ बच्चन का नाम तीन कंपनियों लेडी शिपिंग, ट्रेजर शिपिंग और सी बल्क शिपिंग से जोड़ा गया था, लेकिन तब उन्होंने इन कंपनियों या टैक्स हैवन देश में जुड़ाव से इंकार करते हुए आरोपों का पहले भी खंडन किया है। पेपर्स खुलासे से एक दिन पहले भी अमिताभ ने ब्लॉग लिखकर बताया था कि पनामा पेपर्स के वक्त मेरा नाम आया था और मुझसे स्पष्टीकरण मांगा गया था। अमिताभ ने कहा वो हमेशा जिम्मेदार नागरिक रहे हैं और जो भी जांच होती है उसमें मैं हमेशा सहयोग करता हूं आगे भी करता रहूंगा।
इस दफा लीक हुए दस्तावेजों की संख्या भले ही कम हो। लेकिन जो नाम सामने आए है उसले उद्योग जगत की साख खतरे में है। कुछ ऐसे नाम हैं जिनपर यकीन कर पाना मुश्किल है, हालांकि लीक हुए दस्तावेजों को एकबारगी सच पाने से यकीन न करने की कोई पुख्ता कारण भी नहीं है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक पनामा पेपर्स में पीवीआर सिनेमा के मालिक, एयरटेल के प्रमुख सुनील मित्तल के बेटे केविन मित्तल, शिव विक्रम खेमका-सन ग्रुप के प्रमुख नंदलाल खेमका के बेटे, सुपरस्टार एक्टर अमिताभ बच्चन, जहांगीर सोराबजी-पूर्व अटॉर्नी जनरल सोली सोराबजी के बेटे, केपी सिंह-डीएलएफ समूह के प्रमुख, अनुराग केजरीवाल- लोकसत्ता पार्टी के पूर्व नेता, नवीन मेहरा- मेहरासन्स ज्यूलर्स के मालिक, हाजरा इकबाल मेमन- अंडरवर्ल्ड डॉन इकबाल मिर्ची की पत्नी का नाम सामने आया है.
पनामा पेपर में मिली जानकारी के मुताबिक पीवीआर सिनेमा के मालिक बिजली परिवार शामिल है। 2016 में भी पनामा पेपर्स से ही जानकारी मिली थी जिसके मुताबिक बिजली परिवार की दो ऑफशोर कंपनियों के नाम भी सामने आए थे। इसके साथ ही एयरटेल के मालिक सुनील भारती मित्तल के बेटे केविन भारती मित्तल की कंपनी भी शामिल थी। बता दें कि केविन मित्तल हाइक मैसेंजर के कर्ताधर्ता हैं। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक नए लीक की साइज 443 जीबी है। इस दफा करीब 1.2 मिलियन फाइल लीक हुई हैं। 2016 में पनामा पेपर लीक से जो जानकारियां मिलीं उसके बाद वैश्विक स्तर पर खलबली मच गई थी। ऐसे कई लोगों के नाम उन दस्तावेजों पर अंकित थे जिसपर विश्वास करना मुश्किल था।
भारत में 426 लोगों के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियां जांच में जुटी हुई हैं। अब तक भारत में 58 से अधिक जांच और संपत्ति जब्ती की कार्रवाई हुई है। भारत की अलग अलग अदालतों में 15 से ज्यादा मामले दर्ज भी किये गये है। 2016 में करीब 11.5 मिलियन दस्तावेज लीक हुए थे। 12 लाख से ज्यादा लीक हुए पेपर्स में करीब 12 हजार भारतीयों की कुंडली खंगालने की कोशिश की गई। 2016 में इंडियन एक्सप्रेस और अंतरराष्ट्रीय खोजी पत्रकारों के संगठन आईसीजे मे पनामा पेपर्स को खंगाला जिसमें रूस के राष्ट्रपति पुतिन, पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ और भारतीय अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ कई राजनीतिक हस्तियां भी शामिल थीं।
::/fulltext::