परिणीति ने हाल ही में फिल्मफेअर मैगजीन के लिए एक हॉट फोटो शूट करवाया जिसमें वे ग्लैमरस नजर आ रही हैं....
::/introtext::::fulltext::
परिणीति चोपड़ा का करियर कुछ खास नहीं चल रहा है। उनकी फिल्म 'गोलमाल अगेन' सुपरहिट रही थी, लेकिन परिणीति को खास फायदा इसलिए नहीं पहुंचा क्योंकि फिल्म की सफलता में उनका खास योगदान नहीं था।

19 अक्टोबर को परिणीति की फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' रिलीज होने वाली है जिसमें उनके साथ अर्जुन कपूर हैं। इस फिल्म की सफलता परिणीति के लिए बेहद अहम है। इसलिए वे प्रचार-प्रसार में जुटी हुई हैं।

फिल्म को प्रचार देने के लिए परिणीति ने हाल ही में फिल्मफेअर मैगजीन के लिए एक हॉट फोटो शूट करवाया जिसमें वे ग्लैमरस नजर आ रही हैं। इनमें से कुछ फोटो परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी किए।

