सुहाना खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है जिसमें वो पार्टी लुक में नजर आ रही है। इस तस्वीर में सुहाना काफी स्टालिश लग रही है।...
::fulltext::
शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान, बी टाउन की स्टार किड्स की लिस्ट में हमेशा सबसे टॉप पर रहती हैं। आए दिन सुहाना की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में सुहाना खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है जिसमें वो पार्टी लुक में नजर आ रही है। इस तस्वीर में सुहाना काफी स्टालिश लग रही है। इससे पहले सुहाना की मम्मी गौरी के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी।

आइए देखते है सुहाना की एक और नई तस्वीर
मां-बेटी का स्टाइलिश फोटो
सोशल मीडिया में सुहाना और गौरी एक साथ वाला एक फोटोज काफी वायरल हो रहा है। लंच आउटिंग में निकली दोनों मां बेटी इस फोटोज में किसी बेस्ट फ्रेंड से कम नजर नहीं आ रहे हैं। इस फोटो में सुहाना ने हल्के पीले रंग का टॉप और ब्लैक कलर की शॉर्ट पहन रखी है। इसके साथ ही उन्होंने व्हाइट कलर की कैप भी लगाई हुई है। तो वहीं गौरी खान ने पीले रंग की कैप और ब्लैक कलर का टॉप पहना हुआ है।
मम्मी गौरी के साथ फोटो वायरल होने के बाद सुहाना खान की एक नई तस्वीर सोशल मीडिया में शेयर हो रही है। जिसमें उन्होंने लंदन के एक क्लब में पार्टी करते हुए की फोटो शेयर की है। इस फोटोज में वो वाकई बहुत सुंदर नजर आ रही है। आपको बता दें कि सुहाना लंदन की यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही है।
एक और फोटो सोशल मीडिया में शेयर हो रही है, जिसमें गौरी दोनों मां-बेटी न्यूयॉर्क के रेस्टोरेंट में चिल करते हुए नजर आ रही है। इसमें वह दोनों बेहद ही स्टाइलिश नजर आ रहे है। खैर एक बात तो माननी पड़ेगी कि सुहाना और गौरी इंड्रस्टी की सबसे स्टाइलिश मां-बेटी की जोड़ी है।
::/fulltext::