नगरीय निकाय के शिक्षाकर्मियों का प्रान नंबर अब शिविर में जारी करने की बात कही जा रही है।.....
::/introtext::::fulltext::
रायपुर । शिक्षाकर्मियों की संविलियन की प्रक्रिया शुरू हो गया है। अगले दो दिनों तक एक लाख 3 हजार शिक्षाकर्मियों के संविलियन की दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी की जायेगी। हालांकि इस दौरान नगरीय प्रशासन विभाग के शिक्षाकर्मियों के प्रान नंबर जारी नहीं हो पाने की वजह से कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा था, लेकिन अब प्रक्रिया सरल हो गयी है। नगरीय निकाय के शिक्षाकर्मियों का प्रान नंबर अब शिविर में जारी करने की बात कही जा रही है। इस मामले को लेकर नगरीय प्रशासन विभाग के डायरेक्टर से मोर्चा संचालक संजय शर्मा ने पत्र लिखकर प्रान नंबर के संबंध में उचित निर्देश जारी करने को कहा था। जिसके बाद अब ये बात सामने आ रही है कि शिविर में प्रान नंबर को जेनरेट किया जायेगा। इससे पहले नगरीय निकाय के शिक्षाकर्मियो के जारी प्रान नम्बर को विभाग ने NSDL से डिएक्टिवेट कराया था, लेकिन अब डिएक्टिवेट प्रान नम्बर वालों को जो 8 वर्ष पूर्ण कर चुके है, उनके लिए बेहतर अवसर है।
प्रदेश संचालक संजय शर्मा ने 12 जून 2018 को निरंजन दास संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को पत्र लिखकर प्रान नम्बर जारी करने का मांग किया था। संचालक ने बताया कि फाइल वित्त विभाग अनुमति के लिए गया है। इससे पहले 2012 के बाद ज्वाइनिंग करने वालों का नगरीय विभाग प्रान नम्बर जारी कर रहा था, लेकिन 2012 के पूर्व नियुक्ति वालों के लिए ये दलील दी जा रही थी कि फाइल वित्त विभाग को भेजा गया है। आपको बता दें कि 2012 से सीपीएस कटौती हो रही है, लेकिन 6 वर्ष में नगरीय निकाय प्रान नंबर जारी नही कर पाया था। नगरपालिका द्वारा 2010 से 2012 के बीच नियुक्त शिक्षाकर्मियो को जिनका 08 वर्ष पूर्ण नहीं हुवा है उन्हें वित्त विभाग के अनुमति का इंतजार करना पड़ेगा। ऐसे में दिनांक 17/11/2017 को संचालक नगरीय निकाय द्वारा वित्त विभाग से पत्राचार किया गया था। संजय शर्मा ने कहा कि लम्बित सीपीएस के लिए मांग किया गया था, कल जारी आदेश में ब्यवस्था बनाने की बात कही गयी है।
::/fulltext:: 