प्रेमी संग खाया जहर, प्रेमी की मौत, प्रेमिका लड़ रही जिंदगी-मौत से जंग.....
::/introtext::::fulltext::
बलौदाबाजार 14 मई 2018। ….बलौदाबाजार में एक इश्क की कहानी मौत की चौखट पर जाकर खत्म हुई। इश्क की कहानी का नायक सरोज अब इस दुनिया में नहीं रहा और नायिका फूलबाई अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। सरोज और फूलबाई का इश्क ही ऐसा था, जो समाज कभी कबूल नहीं करता, लेकिन कबूल ना करने के इस खौफ में दोनों मौत को लगाने का फैसला ले लेंगे, ये किसी ने भी नहीं सोचा नहीं था।
मामला कसडोल के बैगनडबरी गांव का है, जहां 24 साल के सरोज को 38 साल की फूलबाई से इश्क हो गया। सरोज कुंवारा है और फूलबाई शादी शुदा और छह बच्चों की मां है। सरोज बाहर रहकर काम करता है और कुछ दिन पहले ही अपने गांव लौटा था, गांव लौटते ही फूलबाई और सरोज की नजरें लड़ी और दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। दोनों का ये बेमेल इश्क पूरे परवान था, इसी दौरान दोनों के बीच नजायज ताल्लुकात भी बनते रहे। सरोज घर पर अकेला रहता था, उसके मां-पिताजी कोलकाता में काम करते हैं, जबकि दो भाई भी बाहर में ही कर काम करते हैं। सरोज घर पर अकेला रहता, तो फूलबाई को घर आने-जाने में कोई दिक्कत भी नहीं होती। सरोज के घर पर फूलबाई के साथ उसके कई बार आना-जाना होने लगा।
कल रात भी फूलबाई अपने प्रेमी सरोज के घर पहुंच गयी। घर में दोनों के बीच बातचीत होने के बाद दोनों ने जहर पी लिया और पैदल चलते हुए सड़क की तरफ बढ़ने लगे। लेकिन मेन रोड पर आने से पहले ही दोनों बेहोश होकर गिर पड़े। इसी दौरान कोटवार की नजर दोनों पर पड़ी और फिर दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां युवक की मौत हो गयी, तो वहीं फूलबाई की स्थिति गंभीर बनी हुई है। फूलबाई का इलाज अभी जिला अस्पताल में कराया जा रहा है।
::/fulltext::