कुछ लोग तो उन्हें नेशनल क्रश मान रहे हैं. ये फैन गर्ल कौन हैं और कहां से है कि बात की पुष्टि नहीं हो पाई है. लेकिन उनकी तस्वीर काफी शेयर हो रही है.....
::/introtext::::fulltext::
IPL 2019: आईपीएल में कुछ दिनों पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की फैन दीपिका घोष की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. अब मुंबई इंडियंस की फैन गर्ल ने सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरी हैं. आईपीएल फाइनल मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (MI vs CSK) के बीच खेला गया. जिसमें मुंबई चौथी बार चैम्पियन बना. स्टेडियम में एक लड़की मुंबई इंडियंस की जर्सी पहने सपोर्ट करने पहुंची थीं. कैमरा मैन ने जैसे ही कैमरा उनकी तरफ घुमाया तो लोगों ने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर खूब शेयर की.
लोग कैमरामैन की खूब तारीफ कर रहे हैं. कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में कहा कि खिलाड़ी की जगह कैमरा मैन को अवॉर्ड मिलना चाहिए. कुछ लोग तो उन्हें नेशनल क्रश मान रहे हैं. ये फैन गर्ल कौन हैं और कहां से है कि बात की पुष्टि नहीं हो पाई है. लेकिन उनकी तस्वीर काफी शेयर हो रही है.
इससे पहले दीपिका घोष की तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसमें वो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंची थी. वो सेलीब्रिटी स्टाइलिस्ट हैं और बॉलीवुड स्टार्स के साथ उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर मौजूद है.
::/fulltext::