11341::/cck::
चिकित्सा विशेषज्ञों ने लोगों से आग्रह किया है कि तेज बुखार, अनियंत्रित उल्टी, पेट दर्द, चक्कर और कम पेशाब के लक्षण होने पर तुरंत चिकित्सा सलाह लें.....
::/introtext::
::fulltext::
कोलंबो: श्रीलंका में इस साल प्रथम चार महीनों में डेंगू से 15 लोगों की मौत हो गई और 15,000 से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एपिडेमिओलॉजी यूनिट ने कहा कि 30 अप्रैल तक कुल 15,407 डेंगू के मामले प्रकाश में आए, जिसमें सर्वाधिक 3,405 मामले कोलंबो जिसे से, उसके बाद कोलंबो के बाहर गामपाहा से 2,007 मामले और उत्तर में जाफना से 1,783 मामले शामिल हैं.
चिकित्सा विशेषज्ञों ने लोगों से आग्रह किया है कि तेज बुखार, अनियंत्रित उल्टी, पेट दर्द, चक्कर और कम पेशाब के लक्षण होने पर तुरंत चिकित्सा सलाह लें. विशेषज्ञों ने कहा, "बुखार पीड़ित सभी मरीजों को आराम की जरुरत है और उन्हें काम नहीं करना चाहिए और स्कूल नहीं जाना चाहिए. डेंगू हैमरेजिक बुखार घातक हो सकता है."
श्रीलंका में 2018 में डेंगू वायरस के कारण 50 लोगों की मौत हो गई थी और 48,000 से अधिक संक्रमित हुए थे.
::/fulltext::
11341::/cck::