इस अवॉर्ड नाइट की रेड कार्पेट पर पहुंचे सभी सितारों ने अपने शानदार ड्रेसिंग सेंस फैंस को इंप्रेस किया, जाह्नवी का यह पैंटसूट शर्टलैस था और ब्लेजर की प्लंजिंग नेकलाइन उन्हें हॉट लुक दे रही थी....
::/introtext::::fulltext::
बीती रात मुंबई में 'ग्रेजिया मिलेनियल अवॉर्ड 2019' आयोजित हुआ। इस अवॉर्ड फंक्शन में कई सितारे पहुंचे। इस अवॉर्ड नाइट की रेड कार्पेट पर पहुंचे सभी सितारों ने अपने शानदार ड्रेसिंग सेंस फैंस को इंप्रेस किया, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा रही जाह्नवी कपूर की। जाह्नवी कपूर ने पिंक कलर का पैंटसूट पहना था। जाह्नवी का यह पैंटसूट शर्टलैस था और ब्लेजर की प्लंजिंग नेकलाइन उन्हें हॉट लुक दे रही थी। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए जाह्नवी ने बोल्ड पिंक लिपस्टिक के साथ बालों को ओपन कर रखा था।

जाह्नवी ने अपने इस आउटफिट के साथ कानों में बड़ी-बड़ी राउंड ईयररिंग्स टीमअप की हुई थी। फुटवियर की बात करें तो उन्होंने ब्लैक शूज पहने हुए थे। ओवरऑल जाह्नवी का यह लुक बेहद क्लासी थी और सोशल मीडिया पर फैंस को भी काफी पसंद आया।

यूं तो जाह्नवी अभी तक एक ही फिल्म में नजर आई हैं, लेकिन अपने शानदार ड्रेसिंग सेंस को लेकर वह हर दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। यह कोई पहली बार नहीं जब जाह्नवी पैंटसूट लुक में नजर आयीं हों। इससे पहले जाह्नवी ब्लू कलर के पैंटसूट में और ब्लैक कलर के फ्लोरल प्रिंट वाले पैंटसूट में भी नजर आ चुकी हैं। जाह्नवी ने बॉलीवुड में भले ही अब तक सिर्फ एक फिल्म में काम किया हो लेकिन आए दिन वह अपने जिम लुक और जिम शॉर्ट्स की वजह से जरूर चर्चा में रहती हैं।
::/fulltext:: 