Wednesday, 12 August 2026

बिहार : जहानाबाद में होती रही बच्ची से छेड़छाड़,

652::/cck::

बिहार : जहानाबाद में होती रही बच्ची से छेड़छाड़, चीखती रही नाबालिग, कोई नहीं आया बचाने

::/introtext::
::fulltext::

बिहार के जहानाबाद में एक नाबालिग़ से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें 6 लड़कों ने एक लड़की को घेरा हुआ है और उसके साथ बदसलूकी कर रहे हैं.

पटना: बिहार के जहानाबाद जिले में ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जो न सिर्फ शर्मसार करने वाली है, बल्कि गुस्सा भी दिलाएगी. बिहार के जहानाबाद में एक नाबालिग़ बच्ची से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें पांच-छह लड़के एक लड़की को घेरकर उससे छेड़छाड़ करते नजर आ रहे हैं और उसके साथ बदसलूकी कर रहे हैं. लड़की के लाख चिल्लाने के बाद भी लड़के उसके कपड़े उतारने की कोशिश कर रहे हैं, मगर कोई उसकी मदद नहीं कर रहा है. लड़की मनचलों से उसे छोड़ देने की गुहार लगा रही है. वह लाचार बेबस होकर अपनी इज्जत लूटने से बचाने की कोशिश कर रही है. हालांकि, पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, इस वीडियो में दिखने वाले दो अन्य फरार बताए जा रहे हैं. सीनियर आईपीएस ऑफिसर नय्यर हुसैन खाने ने इस वीडियो की जांच के लिए स्पेशल टीम का गठन किया है. इस दिल दहला देने वाले वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया गया. हालांकि, फरार आरोपियों की पहचान भी पुलिस ने कर ली है. 

पुलिस ने पहली जांच रिपोर्ट के आधार पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस घर-घर जाकर छानबीन कर रही है और बाकी हमलावरों की पहचान के लिए गांव वालों और पड़ोसियों से बात कर रही है. बता दें कि अभी हाल ही में एक अध्यादेश को मंजूरी मिली है कि 12 साल से कम उम्र की बच्ची के साथ रेप पर फांसी की सजा होगी.

::/fulltext:: 652::/cck::
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Newsletter

Subscribe to our newsletter. Don’t miss any news or stories.

We do not spam!