बीके अग्रवाल इससे पहले हिमाचल प्रदेश सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर तैनात थे...
::/introtext::::fulltext::
हिमाचल प्रदेश. भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी ब्रिज कुमार अग्रवाल को हिमाचल प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। प्रदेश के नए मुख्य सचिव बीके अग्रवाल राज्य में सत्ता परिवर्तन होने के बाद केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति से हिमाचल लौटे थे। उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद के फतेहगढ़ के रहने वाले ब्रिज कुमार अग्रवाल 26 अगस्त, 1985 को भारतीय प्रशासनिक सेवा में आए थे।कार्मिक विभाग के प्रधान सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से रविवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई। बीके अग्रवाल इससे पहले हिमाचल प्रदेश सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर तैनात थे। बीके अग्रवाल 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे सोमवार पहली अक्तूबर को कार्यभार संभालेंगे।

गौर हो कि बीते दिन सीएस विनीत चौधरी सेवानिवृत्त हो गए हैं। सचिवालय के अधिकारियों-कर्मचारियों से लेकर आईएएस अधिकारियों तक ने उन्हें पार्टी देकर सचिवालय से विदा किया। शाम को उनके सम्मान में एक होटल में डिनर का आयोजन किया गया था। लेकिन चौधरी के रिटायर होने तक सरकार नए मुख्य सचिव के नाम का एलान नहीं कर सकी थी।वह इससे पहले भारत सरकार के आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्रालय में संयुक्त सचिव पद पर सेवारत रहे। पूर्व भाजपा सरकार में अग्रवाल दिल्ली में आवासीय आयुक्त पद पर सेवाएं दे चुके हैं। सिविल में स्नातक, स्नातकोत्तर एवं प्रबंधन में पीजी डिप्लोमाधारक हैं।
::/fulltext::