ब्रेकिंग: बीजापुर सीमा पर पुलिस नक्सली मुठभेड़ जारी…. 1 महिला नक्सली के मारे जाने, 15 के आहत होने का दावा, 10 देशी हथियार भी मिले
::/introtext::::fulltext::
सुकमा,28 अप्रैल 2018। सुकमा बीजापुर सीमा पर पुलिस नक्सली मुठभेड़ चल रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ जारी है, और एक महिला नक्सली का शव बरामद हुआ है जबकि दस से अधिक नक्सली घायल हुए हैं।
SP अभिषेक मीणा ने NPG से कहा
“डीआरजी और एसटीएफ़ की संयुक्त टीम से यह मुठभेड़ चल रही है,अब तक जो सूचना मिली है, उसके अनुसार एक महिला नक्सली का शव बरामद हुआ है,और करीब दस नक्सली घायल हुए हैं”
पुलिस की ओर से मुठभेड़ स्थल सुकमा बीजापुर सीमा बताया गया है। विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा पुलिस को बनी हुई है।
