बैंकिंग - कुछ राज्यों में तो 4 दिन तक है छुट्टी
::/introtext::::fulltext::
कुछ राज्यों में शनिवार से लेकर मंगलवार तक बैंक बंद रहेंगे. जानकारी के लिए बता दें कि बैंकों ने इस वजह से पहले से ही एटीएम में जरूरी कैश उपलब्ध करा दिया है.
खास बातें
- बैंकिंग काम जल्द ही निपटा लें.
- बैंकों में रहेगी छुट्टी
- जरूरी काम के लिए कैश ले लें.
नई दिल्ली: सप्ताह के अंत में कई लोग घूमने का प्लान बना रहे होंगे और कुछ सरकारी कर्मचारी लंबी छुट्टी की योजना पर होंगे ऐसे में वे आज ही अपना बैंकिंग का काम निपटा लें. आज से चार दिन तक कुछ राज्यों में छुट्टी होगी. कुछ राज्यों में शनिवार से लेकर मंगलवार तक बैंक बंद रहेंगे. जानकारी के लिए बता दें कि बैंकों ने इस वजह से पहले से ही एटीएम में जरूरी कैश उपलब्ध करा दिया है ताकि लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े.
बता दें कि इस दौरान इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए लोग अपना काम कर सकते हैं.
