Deprecated: Methods with the same name as their class will not be constructors in a future version of PHP; PlgSystemJdvisitor has a deprecated constructor in /home/u383106781/domains/divyachhattisgarh.m47.in/public_html/plugins/system/jdvisitor/jdvisitor.php on line 14
भारत ने इंग्लैंड से ड्रॉ खेला ——
Monday, 27 April 2026

भारत ने इंग्लैंड से ड्रॉ खेला

2824::/cck::

आखिरी क्षणों में गोल गंवाकर भारत ने इंग्लैंड से ड्रॉ खेला.....

::/introtext::
::fulltext::
लंदन। भारतीय ने आखिरी क्षणों में गोल गंवाकर दुनिया की दूसरे नंबर की टीम के खिलाफ महिला में पूल 'बी' के पहले मैच में 1-1 से ड्रॉ खेला। नेहा गोयल ने 25वें मिनट में भारत को बढ़त दिला दी लेकिन 54वें मिनट में लिली ओसले ने इंग्लैंड के लिए पेनल्टी कॉर्नर पर बराबरी का गोल दागा। दुनिया की 10वें नंबर की टीम भारत ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड पर अधिकांश समय दबाव बनाए रखा। पहले 2 क्वार्टर में भारत का पलड़ा भारी रहा हालांकि मेजबान को 5 पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन एक पर भी गोल नहीं हो सका।

गोलकीपर सविता पूनिया ने कई गोल बचाकर इंग्लैंड की फॉरवर्ड पंक्ति को कामयाबी हाथ नहीं लगने दी। मेजबान टीम को मिले पेनल्टी कॉर्नर बेकार गए। इंग्लैंड को 32वें सेकंड में ही पहला जबकि 8वें मिनट में दूसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन भारतीय डिफेंडरों ने उसे गोल नहीं करने दिया। दूसरे क्वार्टर में इंग्लैंड को 2 पेनल्टी कॉर्नर और मिले लेकिन सविता ने एक बार फिर मुस्तैदी दिखाई। दूसरी ओर भारत ने इंग्लैंड के डिफेंस में लगातार सेंध मारी और 25वें मिनट में नेहा गोयल ने फील्ड गोल करके भारत को बढ़त दिला दी। भारत ने तीसरे क्वार्टर में भी अपनी बढ़त बरकरार रखी। आखिरी क्वार्टर में इंग्लैंड ने लगातार हमले बोले। इंग्लैंड को 48वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, जो बेकार गया।
 
5 मिनट बाद भारतीय गोलकीपर सविता ने पेनल्टी कॉर्नर पर शुरुआती शॉट बचा लिया लेकिन ओसले ने रिबाउंड पर बराबरी का गोल दाग दिया। वैसे भारत का यह प्रदर्शन उत्साहवर्धक कहा जाएगा, क्योंकि राष्ट्रमंडल खेलों में के मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 6-0 से हराया था, वहीं ग्रुप चरण में भारत ने इंग्लैंड को 2-1 से मात दी थी। भारत 26 जुलाई को आयरलैंड से खेलेगा।
::/fulltext:: 2824::/cck::
R.O. No. 13759/9 Advertisement Carousel
R.O. No. 13759/9 Advertisement Carousel

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Visit Counter

Total1094277

Visitor Info

  • IP: 216.73.216.211
  • Browser: Unknown
  • Browser Version:
  • Operating System: Unknown

Who Is Online

10
Online

2026-04-27