Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
रायपुर । भूतेश्वर महादेव राजधानी रायपुर से 90 किमी दूर और गरियाबंद जिला मुख्यालय से 3 किमी दूर ग्राम मरौदा में पहाड़ियों के बीच स्थित है भूतेश्वर महादेव का शिवलिंग। इसे विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग कहा जाता है। यह जमीन से लगभग 85 फीट उंचा एवं 105 फीट गोलाकार है। आज से सैकडों वर्ष पूर्व जमींदारी प्रथा के समय पारागांव निवासी शोभासिंह जमींदार शाम को जब अपने खेत मे घूमने जाते थे, तो उन्हें खेत के पास एक विशेष आकृति नुमा टीले से सांड के हुंकारने (चिल्लाने) एवं शेर के दहाड़नें की आवाज आती थी।

गांव वालों के साथ खोजने पर वहां कोई शेर या सांड नजर नहीं आया। जिसके इस टीले के प्रति लोगों की श्रद्धा बढ़ गई। आज इस शिवलिंग में प्रकृति प्रदत जललहरी भी दिखाई देती है। जो धीरे धीरे जमीन के उपर आती जा रही है। यह भी किंवदंती हैं कि इनकी पूजा छुरा नरेश बिंद्रनवागढ़ के पूर्वजों द्वारा की जाती रही हैं। बताया जाता है कि शिवलिंग पर एक हल्की सी दरार भी है, जिसके कारण लोग इसे अर्धनारीश्वर का स्वरूप भी मानते हैं। गरियाबंद जिले के भूतेश्वर महादेव में पूरे सावन मेले जैसा माहौल रहता है। मंदिर समिति और ग्रामीण इसकी तैयारी में जुटे हुए है। यहां पूरे प्रदेश सहित पड़ोसी जिला ओडिसा से बड़ी संख्या में भक्त आकर शिवलिंग में अभिषेक करते है। मंदिर परिसर के आसपास पूजा सामान की दुकानें सज गई है।
::/fulltext::