मुंबई के घाटकोपर में चार्टर्ड प्लेन क्रैश, एक राहगीर समेत 5 लोगों की मौत....
::/introtext::::fulltext::
मुंबई। महाराष्ट्र के नासिक में बुधवार को सुखोई एसयू-30एमकेआई क्रैश होने के बाद आज एक और विमान हादसा हो गया है। जानकारी के अनुसार मुंबई में एक चार्टर्ड प्लेन क्रैश हुआ है। प्रारंभिक रूप से मिल रही जानकारी के अनुसार हादसा मुंबई के घाटकोपर इलाके में हुआ है। इस हादसे में पायलट समेत 5 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में एक राहगीर भी बताया जा रहा है जो विमान से गिरते ईंधन की चपेट में आने से झुलस गया और उसकी मौत हो गई। फिलहाल मलबे से शवों को निकालने का काम जारी है। बताया जा रहा है कि जिस इमारत पर यह विमान गिरा है वो निर्माणाधीन थी। हादसे का शिकार हुआ विमान यूपी सरकार का बताया जा रहा था, लेकिन यूपी सरकार के प्रवक्ता ने इससे इन्कार कर दिया है। हादसे के बाद आग से लिपटे विमान से एक जलता हुआ शख्स बाहर निकला है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान में पायलट समेत पांच लोग सवार थे और सभी की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह विमान टेस्ट फ्लाइट पर था और लैंड होने की तैयारी कर रहा था और उससे पहले क्रैश हो गया। हादसे के बाद इमारत में आग लग गई है और इस पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी है। जिस इलाके में विमान क्रैश हुआ है वह रिहायशी इलाका है जिसके बाद यहां अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया है।

इमारत के पास जलता विमान

हादसे के पहले बिखरा तेल

