Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
नई दिल्ली: मुंबई में लगातार हो रही तेज बारिश के चलते अस्त व्यस्त हुए जन जीवन को देखते हुए जेट एयरवेज ने अपने मुसाफिरों को आज के लिए खास छूट दी है. जेट एयरवेज ने ट्वीट कर यात्रियों को कहा है कि यदि मुंबई में हो रही तेज बारिश को देखते हुए जेट एयरवेज अपने मुसाफिरों के लिए खास वेवर ऑफर लेकर आया है. इस ऑफर के तहत 9 जुलाई को मुंबई जाने वाले मुसाफिर अपने फ्लाइट बदल सकते हैं. फ्लाइट बदलने पर मुसाफिरों को किसी तरह की पेनाल्टी का भुगतान नहीं करना होगा.
::/introtext::9 जुलाई को मुंबई जाने वाले यात्री बिना किसी पेनाल्टी अपने यात्रा की तारीख भी बदल सकते हैं. वहीं यात्रा रद्द करने वाले मुसाफिरों को भी पूरा भुगतान वापस किया जाएगा. जेट एयरवेज के अनुसार, फ्लाइट बदलने पर मुसाफिरों को फेयर डिफरेंस का भी भुगतान नहीं करना हो. मुसाफिरों को उसी दर पर नई टिकट उपलब्ध कराई जाएगी, जिस दर पर उन्होंने अपने यात्रा की टिकट बुक कराई थी. इसके अलावा, नो शो वाले मुसाफिरों को भी किसी तरह की पेनाल्टी का भुगतान नहीं करना होगा.
जेट एयरवेज के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, मुंबई में लगातार हो रही तेज बारिश के चलते कई फ्लाइटों का परिचालन देरी हो हो रहा है. लिहाजा, मुंबई से आवागमन करने वाले मुसाफिरों को सलाह दी गई है कि घर से निकलने से पहले वह अपनी फ्लाइट का वर्तमान स्टेटस जरूर चेक कर लें. इसके अलावा, एयरपोर्ट पहुंचने वाले यात्री अतिरिक्त समय लेकर एयरपेार्ट पहुंचे, जिससे वह बिना किसी परेशानी चेक-इन, सिक्योरिटी और बोर्डिंग की प्रक्रिया को पूरा कर सकें.
उल्लेखनीय है कि मुंबई में बीते 24 घंटे के दौरान करीब 182.37 एमएम बारिश हुई है. वहीं अब तक मुंबई में कुल 1813.31 एमएम बारिश हो चुकी है. 2017 में मुंबई में कुल 1066.20 एमएम बारिश हुई थी. अभी मानसून सीजन की शुरूआत के साथ मुंबई में बीते वर्ष से करीब 747 एमएम अधिक बारिश हो चुकी है. वहीं मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक भारी बारिश जारी रहने की संभावना जाहिर की है. मुंबई में जारी इस बारिश से मुंबईकरों का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है.
::/fulltext::