Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
रायपुर. संचार क्रांति को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार की मुफ्त मोबाइल बांटने की योजना की एक ओर जहां तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी ओर एक ऐसा कारोबारी वर्ग है, जो इस योजना से खुश नहीं है और इससे उनके कारोबारी क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मोबाइल कारोबारी इस योजना को लेकर इन दिनों काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि सरकार की इस योजना से 300 करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित होने की आशंका है।
::/introtext::मोबाइल कारोबारियों का कहना है कि मुफ्त मोबाइल योजना से शहरी क्षेत्रों में तो ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों का कारोबार पूरी तरह से बैठ जाएगा। कम से कम छह से आठ माह तक मोबाइल कारोबार उठ नहीं पाएगा, क्योंकि लोगों को मुफ्त में मोबाइल मिल रहा है तो कोई पैसे खर्च क्यों करेगा। मोबाइल कारोबारियों में इसी बात को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं। बताया जा रहा है कि इस मुफ्त मोबाइल योजना के तहत करीब 60 से 65 लाख मोबाइल बांटे जाने हैं और इसकी तैयारी भी शुरू हो गई है। मोबाइल कारोबारियों का कहना है कि इस सेक्टर में प्रदेश में हर माह करीब 110 करोड़ का कारोबार होता है और इनमें 40 फीसद हिस्सा ग्रामीण क्षेत्रों का रहता है।
यह भी है कहना
कारोबारियों का यह भी कहना है कि इन दिनों मोबाइल बाजार की स्थिति वैसे ही खराब है और उसपर से मुफ्त मोबाइल योजना उनपर भाड़ी पड़ने वाली है। इन दिनों बाजार की रफ्तार काफी सुस्त है। कंपनियों द्वारा ग्राहकों को लुभाने के लिए आकर्षक ऑफर निकालने के बाद भी कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।
::/fulltext::