1362::/cck::
मॉनसून : तीन दिन पहले ही केरल पहुंचा, इस साल सामान्य बारिश होने की संभावना....
::/introtext::
::fulltext::आमतौर पर मॉनसून केरल के तट पर 1 जून को टकराता है. एक महीने में यह देश के अन्य हिस्सों तक पहुंचता है. मौसम विभाग के अनुसार इस साल सामान्य बारिश होने की संभावना है.
मौसम विभाग ने बताया कि तय समय से तीन दिन पहले ही मॉनसून मंगलवार को केरल तट पर पहुंच गया. हालांकि मौसम विभाग ने मॉनसून के केरल तट पर पहुंचने की तारीख 29 जून बताई थी. एक प्राइवेट वेदर फोरकास्टिंग एजेंसी स्काईमेट ने बताया था कि मॉनसून 28 मई को भारत पहुंचेगा. बता दें कि आमतौर पर मॉनसून केरल के तट पर 1 जून को टकराता है. एक महीने में यह देश के अन्य हिस्सों तक पहुंचता है. मौसम विभाग के अनुसार इस साल सामान्य बारिश होने की संभावना है. स्काईमेट के सीईओ जतिन सिंह न कहा, "केरल में मॉनसून जैसी स्थितियां हैं. हम कह सकते हैं कि बारिश का मौसम आ गया है." बता दें कि स्काईमेट ने बताया था कि मॉनसून 28 मई को भारत पहुंचेगा जबकि मौसम विभाग ने 29 मई को इसकी संभावना जताई थी. मौसम विभाग के अनुसार, 10 मई के बाद अगर 14 स्टेशनों पर लगातार दो दिनों तक 2.5 मिलीमीटर या उससे ज़्यादा बारिश होती है तो दूसरे दिन मॉनसून आने की घोषणा की जाती है. यह मॉनसून की घोषणा करने का सबसे बड़ा पैरामीटर है. इसके अलावा दूसरे पैरामीटर भी हैं. पश्चिमी हवाएं समुद्र तल से 15000 फीट ऊपर होनी चाहिए और लॉन्ग वेव रेडिएशन पर भी नज़र रखी जाती है.
::/fulltext:: 1362::/cck::