Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
नई दिल्ली. देश की सबसे बड़ी सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया आपके लिए बेहतरीन ऑफर लेकर आया है। जी हां बैंक ने खुद ट्वीट कर इस ऑफर के बारे में सूचना दी है। SBI आपको 5 लीटर मुफ्त पेट्रोल पाने का मौका दे रहा है। बैंक द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अगर आप इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के किसी भी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने के बाद अगर BHIM एप से भुगतान करते है तो आपको 5 लीटर FREE पेट्रोल पाने का मौका मिल सकता है।एसबीआई की तरफ से पेश यह ऑफर 23 नवंबर को रात 12:00 बजे बंद हो जाएगा। एक मोबाइल नंबर अधिकतम दो बार इस ऑफर का लाभ ले सकता है।
::/introtext::इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को गाड़ी में कम से कम 100 रुपए का पेट्रोल भरवाना होगा। अगर आप फ्री में पेट्रोल लेना चाहते हैं तो आपको पेट्रोल भरवाते वक्त BHIM ऐप के जरिए भुगतान करना होगा। इसके लिए ग्राहकों को कम से कम 100 रुपए का पेट्रोल भरवाना पड़ेगा। इस का भुगतान कैश में न करके केवल भीम एसबीआई यूपीआई ऐप से करना होगा। इसके बाद आपको 12 डिजिट ट्रांजेक्शन नंबर और तारीख को इस फॉर्मेट में 9222222084 पर एसएमएस के जरिए भेजना होगा।। फ्री ऑफर के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए ग्राहक टोल फ्री नंबर 1800228888 पर भी फोन कर सकते हैं।
एक मोबाइल नंबर से अधिकतम दो बार उठा सकते हैं ऑफर का लाभ
इसके अलावा ग्राहक This email address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it. पर मेल भेजकर भी मदद ले सकते हैं। इस ऑफर के तहत हर रोज 10 हजार लकी कस्टमर्स को 5 लीटर तक पेट्रोल फ्री में पाने का मौका मिलेगा। एसबीआई की तरफ से यह ऑफर 23 दिसंबर रात 12 बजे तक ही रहेगा। ग्राहक एक मोबाइल नंबर से अधिकतम दो बार इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।