राजधानी के स्वर्ण भूमि में IT का छापा, चल रही कार्रवाई.....
::/introtext::::fulltext::
रायपुर। इनकम टैक्स विभाग ने साल की सबसे बड़ी दबिश दी है (IT Raid)। आज सुबह आईटी की टीम ने राजधानी सहित राज्य के कई बड़े कारोबारी के ठिकानों पर छापा मारा है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक रायपुर के सबसे हाईटेक कॉलोनी में से एक स्वर्णभूमि के मालिक राजेश अग्रवाल के ठिकानों पर सुबह से आईटी की कार्रवाई चल रही है। राजेश अग्रवाल के घर, दफ्तर और कॉलोनी स्थित बुकिंग आफिस में भी करवाई चल रही है। जानकारी के मुताबिक स्वर्ण भूमि के मालिक राजेश अग्रवाल के बिलासपुर लिंक रोड स्थित पुश्तैनी मकान समेत रायपुर के स्वर्णभूमि सोसाइटी में क्लब हाउस के सामने स्थित बंगले और उनके कई पार्टनरों के घर आईटी की दबिश दे रही है। वहीं कुछ अन्य कारोबारी के ठिकानों पर भी इनकम टैक्स विभाग की रेड पड़ी है। रायपुर और बिलासपुर में कोल व्यवसाई है पवन अग्रवाल और राजेश अग्रवाल रामा ग्रुप के नाम से बिलासपुर में भी कई प्रोजेक्ट हैं रायपुर में भी स्वर्णभूमि के नाम से बड़ा प्रोजेक्ट है जिसमें कई अधिकारियों और मंत्रियों के बंगले भी हैं बिलासपुर का रहने वाला है इस प्रोजेक्ट का मालिक है।
::/fulltext::