रायपुर। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे 160 किलो गांजा जब्त किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरंग पुलिस ने एक कार से यह गांजा जब्त किया। इसकी कीमत करीब 6 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
::/introtext::::fulltext::
कुछ दिन पहले भी आरंग पुलिस ने 8 लाख रुपये कीमत का गांजा जब्त किया था। आरोपियों के नाम हनुमंत सावंत और भगवान कादे हैं। दोनों महाराष्ट्र निवासी हैं। गांजा उड़ीसा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था।
::/fulltext::