——
Sunday, 26 April 2026

All Categories

राहुल गुप्ता, छत्तीसगढ़ के एवरेस्ट विजेता को मुख्यमंत्री ने दी बधाई.....

1231::/cck::

 राहुल गुप्ता, छत्तीसगढ़ के एवरेस्ट विजेता को मुख्यमंत्री ने  दी बधाई..... 

::/introtext::
::fulltext::

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य के युवा पर्वतारोही श्री राहुल गुप्ता द्वारा दुनिया की सबसे ऊंची बर्फीली चोटी एवरेस्ट को फतह करने और उस पर भारत के राष्ट्र ध्वज तिरंगा और छत्तीसगढ़ सरकार के राज्य चिन्ह से अंकित परचम फहराने पर खुशी प्रकट की है। उन्होंने श्री राहुल गुप्ता को बधाई दी है और उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुभकामना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने कहा-प्रदेश के सरगुजा जिले के निवासी राहुल ने भारत के मुकुट हिमालय पर्वत पर दुनिया के सबसे ऊंचे शिखर तक पहंुचकर न सिर्फ देश का, बल्कि छत्तीसगढ़ का भी गौरव बढ़ाया है। डॉ. सिंह ने एवरेस्ट अभियान में राहुल के अदम्य साहस की तारीफ की है। लेकिन उन्होंने इस अभियान में राहुल की तबियत बिगड़ने की जानकारी मिलने पर चिन्ता व्यक्त की है और उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए अपनी शुभेच्छा प्रकट करते हुए उम्मीद जताई है कि राहुल जल्द स्वस्थ होकर नेपाल से भारत आएंगें और अपने गृह राज्य छत्तीसगढ़ लौटेंगें। 

::/fulltext:: 1231::/cck::
R.O. No. 13759/9 Advertisement Carousel
R.O. No. 13759/9 Advertisement Carousel

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Visit Counter

Total1092435

Visitor Info

  • IP: 216.73.216.239
  • Browser: Unknown
  • Browser Version:
  • Operating System: Unknown

Who Is Online

5
Online

2026-04-26