रायपुर . आज सदन में एक बार फिर अमित जोगी और रेणु जोगी को लेकर भाजपा और कांग्रेस में खूब छिंटाकशी हुई। हुआ यूं कि प्रश्नकाल में रेणु जोगी ने अपने सवाल पूछने के लिए अमित जोगी को अधिकृत किया था। अमित जोगी ने वन विभाग के संबंधित सवालों को पूछना शुरू किया, तभी भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा ने अपनी सीट पर खड़े हो गये , और कहा कि
::/introtext::::fulltext::
“रेणु जोगी का सवाल अमित जोगी पूछ रहे हैं…रेणु जोगी ने अमित जोगी को अपने सवाल के लिए अधिकृत किया है, क्या उन्हें अपने कांग्रेस पार्टी में कोई विधायक सवाल पूछने वाला नहीं मिला, कि उन्हें कांग्रेस पार्टी से निष्कासित विधायक से सवाल पूछवाना पड़ रहा है”
शिवरतन शर्मा की इस टिप्पणी पर विधानसभा अध्यक्ष ने व्यवस्था देते हुए कहा कि
“कोई भी सदस्य किसी को भी अपने सवाल पूछने के लिए अधिकृत कर सकता है, मैंने देखा है कि कई बार कांग्रेस ने भाजपा विधायक को सवाल पूछने के लिए अधिकृत किया है, इसलिए अमित जोगी सवाल पूछ सकते हैं’
शिवरतन शर्मा की टिप्पणी के बाद भूपेश बघेल ने कहा कि
” कल से ही देख रहे हैं कि भाजपा जोगी कांग्रेस की सहयोगी की भूमिका में नजर आ रही है, सदन में दो ही पक्ष होता है, एक पक्ष सत्ता विपक्ष का और दूसरा विपक्ष का ऐसे में शिवरतन शर्मा जी की ये टिप्पणी अशोभनीय है”
हालांकि इसी बीच किसी ने ये भी टिप्पणी कर दी कि शिवरतन शर्मा जी अगला चुनाव उसी पार्टी से लड़ने की तैयारी में हैं.. जिसके बाद सदन में हंसी के ठहाके गूंज गये।
::/fulltext::