Monday, 17 August 2026

All Categories

रेप केस में फंसे मिथुन के बेटे ने की शादी

2497::/cck::

मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय(मिमोह) ने आखिरकार अपनी गर्लफ्रेंड मदालसा से शादी कर ली..... 

::/introtext::
::fulltext::

मुंबई - रेप केस में फंसने के बाद मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय(मिमोह) ने आखिरकार अपनी गर्लफ्रेंड मदालसा से शादी कर ली है। दोनों की शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो रही है। बता दें कि पहले दोनों की शादी 7 जुलाई को होने वाली थी, लेकिन जब पुलिस जांच के लिए शादी के वेन्यू पर पहुंची तो शादी को कैंसल करना पड़ा। वैसे दोनों की शादी कहां हुई है अभी तक इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन दोनों एक साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं।

महाअक्षय ने जहां गोल्डन कलर की शेरवानी पहनी है, वहीं मदालसा ने रेड और गोल्डन साड़ी पहनी है।

बता दें कि दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने महाक्षय और योगिता बाली के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया था, जिसके बाद उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दी थी। लेकिन कोर्ट ने ये याचिका खारिज कर दी थी। दूसरी तरफ दिल्ली की एक अदालत ने मिथुन की पत्नी और बेटे को राहत देते हुए उन्हें अग्रिम जमानत दी, जिसके बाद महाक्षय और उनकी मां योगिता पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार हटी।

क्या था मामला

दरअसल, शादी से कुछ दिनों पहले एक भोजपुरी एक्ट्रेस ने शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया था कि महाअक्षय ने शादी का झांसा देकर उससे करीब चार साल तक शारीरिक संबंध बनाकर उसे धोखा दिया और उससे बलात्कार किया। इस शिकायत के बाद अदालत के आदेश पर इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि जब वह गर्भवती हुई तो महाअक्षय ने उसे कुछ दवाइयां दीं जिसके कारण गर्भपात हुआ। उसने अपनी शिकायत में दावा किया कि योगिता बाली ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने रिश्ते को जारी रखा तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।

दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने महाक्षय और योगिता बाली के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया था. जिसके बाद उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट मेें अग्रिम जमानत याचिका दी थी. लेकिन कोर्ट ने ये याचिका खारिज कर दी थी.

::/fulltext:: 2497::/cck::
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Newsletter

Subscribe to our newsletter. Don’t miss any news or stories.

We do not spam!