Wednesday, 12 August 2026

रोनाल्डो की जादुई हैट्रिक से पुर्तगाल ने स्पेन को 3-3 की बराबरी पर रोका, कोस्टा ने दागे 2 गोल

1755::/cck::

रोनाल्डो की जादुई हैट्रिक से पुर्तगाल ने स्पेन को 3-3 की बराबरी पर रोका, कोस्टा ने दागे 2 गोल......

::/introtext::
::fulltext::
सोच्ची। सुपर स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो की शानदार 'हैट्रिक' के बूते पर ने 21वें फीफा वर्ल्ड कप में के खिलाफ अपना मुकाबला 3-3 की बराबरी पर खत्म किया। विश्व कप फुटबॉल के इतिहास की आज रात 51वीं बनी और पुर्तगाल के रोनाल्डो की भी क्लब मैचों को मिलाकर यह 51वीं हैट्रिक थी। रोनाल्डो पुर्तगाल के ऐसे पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं, जिन्होंने अपने चार विश्व कप मैचों में गोल दागने में सफलता पाई है।  
स्पेन और पुर्तगाल का मैच काफी नाटकीय भरा रहा। मैच के 88 मिनट तक स्पेन 3-2 से आगे था लेकिन यहीं पर फ्री किक पर बेहद दर्शनीय गोल दागकर रोनाल्डो ने अपने देश को बराबरी दिला दी। पुर्तगाल के लिए रोनाल्डो ने चौथे, 44वें और 88वें मिनट पर तीन गोल किए। स्पेन की तरफ से 24वें डिएगो कोस्टा ने 24वें और 55वें मिनट में दो गोल दागे जबकि नाचो ने 58वें मिनट पर एक गोल किया।
 
पूरे मैच में क्रिस्टियानो रोनाल्डो का क्लास पूरी दुनिया ने देखा। वे वर्ल्ड कप में हैट्रिक लगाने वाले पुर्तगाल के तीसरे खिलाड़ी है। मैच शुरु होने के बाद तीसरे ही मिनट पर स्पेन के नाचो का 18 गज के बॉक्स में रोनाल्डो को पैर से बाधा पहुंचाना महंगा सौदा साबित हुआ क्योंकि रैफरी ने पुर्तगाल को पेनल्टी का उपहार दे दिया। इस पेनल्टी पर रोनाल्डो ने आसान गोल करके पुर्तगाल को 1-0 से आगे कर दिया।  
24वें मिनट पर डिएगो कोस्टा ने मारधाड़ करते हुए गोल दागा और स्कोर 1-1 की बराबरी पर ला दिया। स्पेन की टीम वन टच फुटबॉल खेल रही थी। वह बॉल पजेशन के साथ लगातार आक्रमण करती रही लेकिन पुर्तगाल की 6 खिलाड़ियों की डिफेंस को भेदने में नाकाम हो रही थी।
हाफ टाइम के ठीक एक मिनट पूर्व रोनाल्डो का शक्तिशाली शॉट स्पेन के गोलकीपर के हाथों से छिटककर नेट में समा गया। इस तरह पुर्तगाल फिर से 2-1 से आगे हो गया। कोस्टा ने हाफ टाइम के बाद 55वें मिनट पर बराबरी का गोल दागा। स्कोर 2-2 के बाद मैच पर स्पेन की पकड़ मजबूत होते चली गई। नाचो की वजह से पुर्तगाल को पेनल्टी मिली थी और उन्हीं ने अपना कर्ज उतारते हुए 58वें मिनट में गोल दागकर स्पेन को 3-2 की लीड दिला दी। नाचो ने ऐसा गोल किया जिसे फुटबॉलप्रेमी लंबे समय तक याद रखेंगे और दुनिया के किसी भी गोलकीपर के लिए इस तरह का गोल बचाना लगभग नामुमकिन होता। पुर्तगाली डिफेंस ने स्पेन के पहले प्रयास को नाकाम कर दिया लेकिन नाचो ने लंबी दूरी से तूफानी शॉट लगाकर पहली बार स्पेन को बढ़त दिलाई।
 
तीन मिनट के भीतर 2 गोल दागने से स्पेन के हौंसले आसमा को छू रहे थे। 88वें मिनट तक लग रहा था कि स्पेन मैच जीतकर 3 अंक हासिल कर लेगा लेकिन डिफेंस में रोनाल्डो को गलत तरीके से रोकना बहुत भारी पड़ गया। रैफरी ने फ्री किक का इशारा किया। रोनाल्डो ने गहरी सांस ली और एक शानदार कर्व शॉट के जरिए गेंद को नेट में झुला दिया। पूरा स्टेडियम इस जादुई फ्री किक पर हुए गोल से झूम उठा। स्पेन के खिलाड़ियों की 2 बार की गलती से रोनाल्डो को गोल करने के मौके मिले और इन मौका पर दिखाई दिया उनका 'क्लास'।
::/fulltext:: 1755::/cck::
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Newsletter

Subscribe to our newsletter. Don’t miss any news or stories.

We do not spam!