बीते कुछ ही दिनों में दोनों के बीच कई बार लड़ाई हुई है...
::/introtext::::fulltext::
मुंबई. तीन साल डेटिंग करने के बाद ये कपल अब अलग हो गया है। आपको बता दें कि दिशा और टाइगर ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया है। हालांकि, दोनों कई बार लंच और डिनर डेट पर स्पॉट किए गए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक काफी लंबे वक्त तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद टाइगर और दिशा ने ब्रेक-अप करने का फैसला किया है।
वेबसाइट ने सूत्रों के मुताबिक अपनी रिपोर्ट में कहा- बीते कुछ ही दिनों में दोनों के बीच कई बार लड़ाई हुई है। दोनों ने मिलकर कई बार अपने रिश्ते को एक नई शुरूआत देने की कोशिश की है। लेकिन ये सभी प्रयास फेल रहे हैं। ऐसे में दोनों ने अब अलग होने का फैसला किया है। दोनों के पास एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट हैं, जिन पर ये ध्यान लगाना चाहते हैं।
टाइगर श्रॉफ इन दिनों स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट अनन्या पांडे और तारा सुतारिया हैं। इससे पहले रिपोर्ट्स थी कि तारा और टाइगर श्रॉफ के बीच सेट पर नजदीकियां बढ़ रही हैं। इसके कारण दिशा पाटनी थोड़ी चिंतित थीं।
तारा और टाइगर की बहन कृष्णा के भी काफी अच्छी बॉन्डिंग है। दिशा को श्रॉफ फैमिली की इस नई दोस्ती के बारे में पता है और वे इसके लिए थोड़ी चिंतित थीं।
::/fulltext::