वॉशिंगटन। तकनीक के क्षेत्र में दुनिया में सबसे अमीर शख्स कहे जाने वाले वारेन बफेट को पीछे छोड़ फेसबुक के सह संस्थापक मार्क जकरबर्ग दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं।
::/introtext::::fulltext::
हालांकि जुकरबर्ग अभी भी तीसरे स्थान पर हैं क्योंकि एमेजॉन के संस्थापक जेफ बेजोस और माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प के सह संस्थापक बिल गेट्स क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनायर्स इंडेक्स के अनुसार ये ताजा जानकारी सामने आई हैं।
यह पहली बार है जब दुनिया के तीन सबसे धनी शख्स तकनीक के क्षेत्र से हैं। 34 वर्षीय जुकरबर्ग आज 81.6 अरब डॉलर के मालिक हैं, जिनकी कुल संपत्ति बर्कशेयर हैथवे के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष 87 वर्षीय बफेट से 373 मिलियन डॉलर अधिक है।
बताया जाता है कि सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक में लगातार निवेश के कारण जकरबर्ग की संपत्ति में इतना इजाफा हुआ है। हाल ही में फेसबुक के ऊपर डेटा चोरी का बड़ा आरोप लगा था जिससे कंपनी को वैश्विक स्तर पर काफी आलोचना का शिकार होना पड़ा था।
इस दौरान जकरबर्ग को काफी झटका लगा था इतना ही नहीं इन्हें खुद सामने आकर अपनी सफाई पेश करनी पड़ी थी। इस घटना के बाद फेसबुक के शेयर को भी काफी घाटा हुआ था।
आपको बता दें कि ब्लूमबर्ग इंडेक्स की रैंकिंग में दुनिया के 500 अमीर लोगों को शामिल किया गया। न्यूयॉर्क में शुक्रवार को 203.23 डॉलर के रिकॉर्ड पर स्टॉक क्लोज होने के बाद की ये रिपोर्ट सामने आई है।
बफेट जो कभी दुनिया के सबसे धनी शख्स कहे जाते थे, उन्होंने बर्कशायर हैथवे के शेयर का 290 मिलियन चैरिटी में दान कर दिया था। इनमें सबसे ज्यादा उन्होंने बिल गेट्स के चैरिटी फाउंडेशन को दान किया।
ब्लूमबर्ग के द्वारा जारी किए गए डेटा के अनुसार, उनके वे शेयर आज 50 अरब डॉलर के हैं। वहीं दूसरी तरफ जकरबर्ग ने अपने जीवनकाल में फेसबुक के 99 प्रतिशत संपत्ति को दान में देने का फैसला किया है।
::/fulltext::