Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
नई दिल्ली। आप अगर सोशल मीडिया पर बिना ज्यादा सोचे-समझे लिखते हैं तो संभल जाएं, क्योंकि ये आपकी आदत विदेश घूमने की इच्छा के आड़े आ सकती है। तमाम देशों के आव्रजन एवं सीमा सुरक्षा अधिकारी आजकल ऑनलाइन प्रोफाइल के साथ ही सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नजर रखते हैं। इसके जरिए वो आवेदक की पूरी कुंडली निकाल लेते हैं।
::/introtext::खासतौर पर अतिवादी संगठनों से किसी तरह का संपर्क या फिर जिस देश में आप जा रहे हैं, उसके नियमों के मुताबिक भड़काऊ बयान पर ध्यान दिया जाता है। अगर आपके अकाउंट और ऑनलाइन प्रोफइल में ऐसा कुछ मिलता है तो वीजा का आवेदन रद्द कर दिया जाता है।
यही नहीं अमेरिका जैसे देशों में तो अथॉरिटी की तरफ से आपकी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को भी चेक किया जा सकता है, जैसे फोन और लैपटॉप। ग्लोबल लॉ फर्म बेरी ऐपलमैन एंड लीडन (BAL) की ओर से जारी किए गए श्वेत पत्र के मुताबिक अमेरिका में 2017 में सीमा अधिकारियों द्वारा 30,200 इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज को चेक किया गया, जो बीते साल के मुकाबले 58 फीसदी अधिक है।
2017 के मुकाबले 2015 में महज 8,500 ऐसे मामले थे, जब वीजा आवेदन पर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज को चेक किया गया। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच में लगातार इजाफा हो रहा है। इस साल 31 मार्च तक अकेले अमेरिका में 15,000 इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज को सर्च किया गया।
'सोशल मीडिया एंड इमिग्रेशन' नाम से पेश किए गए श्वेत पत्र में बेरी ऐपलमैन एंड लीडन ने कहा कि, "ऐसे यात्रियों की संख्या कम है, जिनकी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज और सोशल मीडिया प्रोफाइल को सर्च किया गया, लेकिन अमेरिका में हर आने-जाने वाले को ऐसी स्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए, जब उनसे उनके मोबाइल फोन या दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइजेस को सीमा पर खोलने के लिए कहा जाए।"
इलेक्ट्रॉनिक डिवाइजेस के भौतिक परीक्षण के साथ ही कई देशों में जैसे ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, ब्रिटेन और अमेरिका आवेदकों की सोशल मीडिया प्रोफाइल की पड़ताल करते हैं।
::/fulltext::