Sunday, 16 August 2026

All Categories

सलमान-कैटरीना ने किया रैम्‍प वॉक

3166::/cck::

Haute Couture 2018 के लिए शो स्टॉपर बनकर रैंप पर उतरें सलमान और कैटरीना...... 





::/introtext::
::fulltext::

बॉलीवुड सबसे ज्‍यादा चर्चित जोड़ी सलमान और कैटरीना ने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के ल‍िए Haute Couture 2018 के लिए शो स्टॉपर बनकर रैंप पर उतरें। बीती रात हुए फैशन वीक में मनीष मल्होत्रा ने अपना इंडो-पर्शियन एरा से इंस्‍पायर्ड 'Zween' कलेक्शन को स्‍टेज पर उतारा। जिसका मतलब अरेबियन भाषा में 'सुंदर' होता है। सलमान खान और कैटरीना कैफ के स्टेज पर आते ही लोगों ने खूब जमकर चीयर किया और सीटियां बजाई। फैंस के रिएक्‍शन से साफ मालूम चल रहा था कि वो दोनों को साथ में देखकर कितने एक्‍साइटेड हैं। 

salman-khan-katrina-kaif-walked-the-ramp-manish-malhotra
 शो के दौरान सलमान और कैटरीना दोनों ने ही रैम्‍प पर स्‍टाइल से अलग-अलग एंट्री मारी और फिर स्टेज पर आकर एक हो गए, फिर दोनों ने हाथों में हाथ डालकर रैम्‍प वॉक किया। वॉक के दौरान दोनों की ही कैमिस्‍ट्री साफ-साफ नजर आ रही थी।
 
salman-khan-katrina-kaif-walked-the-ramp-manish-malhotra

इस दौरान सलमान खान ब्लैक कलर की पठानी सलवार और कुर्ते के साथ बंदगला जैकेट में नजर आएं। वहीं, कैटरीना ने सेंड ड्यून यानी रेतीली कलर का लहंगा पहना हुआ था। इस लहंगे में कैट वाकई बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। इस लहंगे पर थ्री डी टेक्‍सचर के साथ सिल्‍वर कलर्ड के फ्लोरल कढ़ाई का काम किया हुआ था। इसके साथ उन्‍होंने सिल्‍वर कलर्ड फ्लोरल का ही काम किया हुआ मैचिंग ब्‍लाउज पहना हुआ था।

दोनों के साथ में स्टेज पर आते ही हर किसी की निगाहें दोनों ही स्‍टार्स पर आ जमी। सलमान और कैटरीना वाकई साथ में बहुत खूबसूरत लग रहे थे। आखिर में मनीष मल्होत्रा ने रैंप पर आएं और दोनों ही शो स्‍टॉपर्स के साथ वॉक करके शो को एंड किया। सलमान और कैटरीना के रैम्‍प वॉक की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

salman-khan-katrina-kaif-walked-the-ramp-manish-malhotra

::/fulltext:: 3166::/cck::
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Newsletter

Subscribe to our newsletter. Don’t miss any news or stories.

We do not spam!