बलरामपुर 6 जून 2018। पूरनमासी नेताम, यह बस एक नाम ही है मगर एक पृष्ठभूमि ने इस नाम को कुछ ऐसा ख़ास बना दिया है कि, प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ने गले से लगाया और बग़ल में बैठा लिया। पूरनमासी नेताम, भाजपा के क़द्दावर नेता और राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम के सगे बडे भाई हैं।
::/introtext::::fulltext::
पूरनमासी नेताम कांग्रेस के संकल्प शिविर में बतौर कांग्रेस कार्यकर्ता नुमाया हुए। उन्हे देखते ही कांग्रेस ने उन्हे हाथो हाथ ले लिया।करुणा शुक्ला, छाया वर्मा ने बडे उत्साह से उनका स्वागत किया, तो भूपेश बघेल ने पूरनमासी नेताम को गले लगा लिया और पीछे बैठे पूरनमासी नेताम बग़ल में बैठा लिया।
पूरनमासी नेताम ने NPG से कहा
“बरसों तक पीछे घूमता रहा, सम्मान को तरस गया, व्यवहार दुखी कर गया, ठगने के अलावा कोई काम नही,अब कांग्रेस के साथ हूँ, लड़ेगा तो फिर हारेगा रामविचार नेताम, कांग्रेस ज़िंदाबाद”
पूरनमासी नेताम की कोई राजनैतिक पृष्ठभूमि नही है, लेकिन कांग्रेस के लिए उनकी उपस्थिति ही किसी ट्रॉफ़ी या ट्रंप कार्ड से कमतर नही है। चुनावी बरस में पूरनमासी नेताम की कांग्रेस में मौजुदगी अपने आप में भाजपा के लिए असुविधाजनक स्थिति तो बना रही है।
::/fulltext::
