10991::/cck::
राजधानी कोलंबो समेत श्रीलंका में कई स्थानों पर रविवार सुबह सीरियल धमाके हुए हैं.....
::/introtext::
::fulltext::
कोलंबो। राजधानी कोलंबो समेत श्रीलंका में कई स्थानों पर रविवार सुबह सीरियल धमाके हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, धमाकों में 25 लोगों की मौत हो गई और 200 अन्य घायल हुए हैैं।
मामले से जुड़ी हर जानकारी...
- भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कहा कि हम लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं और कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग के लगातार संपर्क में हैं।
- बताया जा रहा है कि श्रीलंका में 4 स्थानों पर धमाके हुए हैं। इनमें से 2 धमाके चर्च में और 2 होटल में हुए हैं। घायलों को अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है।
- पुलिस प्रवक्ता रूवन गुनासेकेरा ने बताया कि यह विस्फोट स्थानीय समयानुसार आठ बजकर 45 मिनट पर ईस्टर प्रार्थना सभा के दौरान रविवार को हुआ।
- उन्होंने बताया कि इनमें से एक विस्फोट कोलंबो के कोचचीकाडे के सेंट एंथनी गिरजाघर में हुआ। कोलंबो नेशनल हॉस्पिटल ने बताया कि कम से कम 100 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- पुलिस ने बताया कि एक धमाका कोलंबो पोर्ट के कोचीकडे चर्च में हुआ, वहीं दूसरा हमला पुत्तलम के पास सेंट सबैस्टियन चर्च के अंदर हुआ। इसके साथ ही कोलंबो स्थित शांगरी-ला होटल और किंग्सबरी होटल में भी बम धमाकों की खबर है।
- कटुवापितियूत्या के सेंट सेबास्टियन चर्च से किए गए एक फेसबुक पोस्ट में लिखा गया, हमारे गिरजाघर पर बम हमला, कृपया आएं और मदद करें।
::/fulltext::
10991::/cck::