Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
फिंगेश्वर, गरियाबंद । ब्लाक मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर विख्यात पर्यटन घटारानी में इन दिनों झरने का आनंद लेने लोगों की काफी भीड़ उमड़ी रही है। शनिवार को घटारानी मंदिर घुमने के दरम्यान एक युवक इन घने वादियों व मनोरम झरने को अपने मोबाइल से कैद कर सेल्फी लेने के चक्कर में 50 फीट नीचे गिर गया।
::/introtext::जानकारी के अनुसार गजेन्द्र तारक पिता बिसेलाल तारक (20 वर्ष) ग्राम कोलर, अभनपुर से घटारानी जलप्रपात में अपने साथियों के साथ घूमने गया था। जहां वह दर्शन व विचरण करते समय निषेध स्थल में पहुंच सेल्फी ले रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसला और खाई में पत्थरों से टकराते हुए 50 फीट नीचे पत्थर पर गिर गया।
इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे से दूर से दूर से दर्शन करने आए सैकड़ों लोगों के बीच हड़कंप मच गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों व दोस्तों की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजिम ले जाया गया। जहां डॉ. वीरेन्द्र हिरोदिया ने बताया कि युवक गंभीर रूप से जख्मी है। हाथ-पैर के साथ कमर में अंदरुनी चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को रायपुर रेफर किया गया है।
सूचना बोर्ड की परवाह नहीं करते
छत्तीसगढ़ में मनोरम झरने के लिए विख्यात इस घटारानी में बरसात के दिनों में झरना शुरू होता है। जिसे देखने सैकड़ों की संख्या में लोग पहुुंचते हैं। वहां पर एक बोर्ड में साफ लिखा है कि यहां सेल्फी लेना खतरनाक है। इसके बावजूद लोग इसकी परवाह नहीं करते। इस तरह की घटनाओं के दृष्टिकोण से ऊपर झरने के पास सुरक्षा घेरा और पुलिसबल तैनात किए जाते हैं परंतु घटना पर अकुंश नहीं लगा पा रहा है।
::/fulltext::