Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
नई दिल्ली . ग्लोबल फायर पावर की तरफ से 136 देशों की सूची जारी की गई है जिसके अनुसार भारत सैन्य ताकत के लिहाज से विश्व का चौथा बड़ा देश है। भारत के पड़ोसी देशों में चीन तीसरे स्थान पर है। नेपाल 101वें, भूटान 136वें और बंगलादेश 56वें क्रम पर है। बात करें अगर लड़ाकू विमान की तो अमरीका इसमें सबसे आगे है। रूस के पास टैंक और उत्तर कोरिया के पास युद्धपोत सबसे ज्यादा हैं। भारत के पास लड़ाकू जहाजों की संख्या 2000 से भी ज्यादा है। एक्टिव आर्मी यानी सक्रिय सैनिकों की संख्या 13 लाख से अधिक है। टैंकों की संख्या तकरीबन 4400 है। रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान दुनिया का 13वां सबसे शक्तिशाली देश है। उसका रक्षा बजट 7 अरब डॉलर है और सक्रिय सैनिकों की संख्या 6 लाख 37 हजार।
भारत ने फ्रांस-ब्रिटेन को पीछे छोड़ा
ग्लोबल फायर पावर ने सैन्य ताकत के मामले में साल 2017 के अपने विश्लेषण में 133 देशों को शामिल किया है। इस सूची में हथियारों और बुनियादी सैन्य सुविधाओं के लिहाज से भारत सिर्फ अमेरिका, रूस और चीन से पीछे है जबकि फ्रांस और ब्रिटेन से आगे है। बता दें कि ग्लोबल फायर पावर ने सैन्य ताकत पर अपने विश्लेषण में परमाणु हथियारों को शामिल नहीं किया है। इसमें बिंदुओं को आधार माना गया है, जिसमें रक्षा बजट, सैन्य संसाधनों, प्राकृतिक संसाधनों, उद्योग और भौगोलिक सुविधाओं और उपलब्ध जनशक्ति को शामिल किया गया है।
भारत के सामने कहीं नहीं टिकता पाकिस्तान
रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास लड़ाकू जहाज़ों की संख्या 2000 से भी ज्यादा है। एक्टिव आर्मी यानि सक्रिय सैनिकों की संख्या 13 लाख से अधिक है। इसके अलावा 28 लाख रिज़र्व जवान भी हैं, जो ज़रूरत पड़ने पर सेना की मदद करने के लिए तैयार हैं। भारत में टैंकों की संख्या तकरीबन 4400 है। सक्रिय युद्ध पोतों की संख्या दो है। उधर पाकिस्तान दुनिया में 13वीं सबसे बड़ी सैन्य शक्ति है। पाकिस्तान ने पिछले कुछ सालों के मुक़ाबले 2017 में अपनी ताक़त में बढ़ोत्तरी की है और शीर्ष 15 देशों की सूची में जगह बना ली है। 2017 से पहले तक पाकिस्तान टॉप 15 देशों की सूची में भी शामिल नहीं था।
| सबसे ताकतवर | फौजी | युद्ध विमान | टैंक |
| अमेरिका | 12.8 लाख | 13362 | 5884 |
| रूस | 10 लाख | 3914 | 20300 |
| चीन | 21.8 लाख | 3035 | 7716 |
| भारत | 13.6 लाख | 2185 | 4426 |
| फ्रांस | – | – | – |
| पाकिस्तान | 6.37 लाख | 1281 | 2182 |