रायपुर . बेशक फैसले की घड़ी ओपी चौधरी के लिए बेहद मुश्किलों भरी रही होगी। कुछ नसीहतें, कुछ डर, कुछ चिंताएं और बहुत सारी उलझनें उनके जेहन में तैरी होगी !…लेकिन इन सब के बीच एक खबर जो ओपी चौधरी को मजबूती देगी, वो है उनके सपोर्टर्स। सोशल मीडिया में सर्वें में ओपी चौधरी के 70 फीसदी से ज्यादा लोगों ने ओपी चौधरी के फैसले को सही कहा है, या फिर उनके फैसले के साथ रहकर उन्हें शुभकामनाएं दी है। छत्तीसगढ़ में ओपी चौधरी को लेकर कई सर्वे कराये गये जिनमें अधिकांश सर्वे में ओपी चौधरी के कदम को सही बताया गया है।
::/introtext::::fulltext::
यहां एक बात कह देना बेहद मुनासिब होगा, कि सोशल मीडिया के सर्वे का सियासत के सफर में कितना साथ रहेगा, ये तो फिलहाल कह पाना मुश्किल होगा, लेकिन ओपी चौधरी इस बात पर खुद का दिल मजबूत कर सकते हैं, उन्होंने जो किया बेहतर किया और इस फैसले में उनके फैंस उनके साथ हैं। अलग-अलग सर्वे में तो ओपी चौधरी के फैसले को सही माना ही गया है, उनके खुद के फेसबुक पोस्ट पर आये कमेंट में भी करीब 65 फीसदी से ज्यादा लोगों ने उनके फैसले को सही बताया है। हालांकि 5 प्रतिशत लोगों ने उनके फैसले को उनके विवेक पर छोड़ा है, जबकि 30 फीसदी लोगों ने उनके फैसले को गलत भी बताया है।
इस सोशल सर्वे के आधार पर ओपी चौधरी को जरूर संबल मिलेगा, क्योंकि कलेक्टर जैसे अहम ओहदे को अचानक से दरकिनार करने के बाद भी खुद के कई सवालों से उलझ रहे होंगे। इन सबके बीच उनके समर्थकों का सपोर्ट उन्हें बड़ी राहत देने वाला है। अगर उनके खुद के फेसबुक पोस्ट की बात करें, जिसमें अभी तक करीब पांच हजार लोगों ने कमेंट किया है, करीब 1700 लोगों ने शेयर और 13 हजार लोगों ने लाइक किया है। करीब साढ़े चार लोगों के कमेंट को पढ़ें तो काफी नामचीन लोग, जिसमें अलग-अलग बिरादरी के लोग शामिल हैं, सभी ने अपना राय दी है।
::/fulltext::
