हिमा दास : ट्रैक इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वालीं पहली भारतीय ऐथलीट हैं।......
::/introtext::::fulltext::
नई दिल्ली । एथलीट हिमा दास ने गुरुवार को इतिहास रच दिया। उन्होंने IAAF वर्ल्ड अंडर-20 ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप के 400 मीटर फाइनल में गोल्ड मेडल जीता। वह ट्रैक इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वालीं पहली भारतीय ऐथलीट हैं। हिमा ने आईएएएफ विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 400 मीटर दौड़ स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है. यह पहली बार है कि भारत को आईएएएफ की ट्रैक स्पर्धा में गोल्ड मेडल हासिल हुआ है. उनसे पहले भारत की कोई महिला खिलाड़ी जूनियर या सीनियर किसी भी स्तर पर विश्व चैम्पियनशिप में गोल्ड नहीं जीत सकी थी.bहिमा ने यह दौड़ 51.46 सेकेंड में पूरी की. रोमानिया की एंड्रिया मिकलोस को सिल्वर और अमरीका की टेलर मैंसन को ब्रॉन्ज़ मेडल मिला.
हिमा दास ने इस उपलब्धि के साथ उस सूखे को भी खत्म कर दिया जो भारत के लेजेंड मिल्खा सिंह और पीटी उषा भी नहीं कर पाए थेहिमा दास से पहले भारत की कोई महिला या पुरुष खिलाड़ी जूनियर या सीनियर किसी भी स्तर पर विश्व चैम्पियनशिप में गोल्ड या कोई मेडल नहीं जीत सका था. .हिमा दास से पहले सबसे अच्छा प्रदर्शन मिल्खा सिंह और पीटी उषा का रहा था. पीटी उषा ने जहां 1984 ओलिंपिक में 400 मीटर हर्डल रेस में चौथा स्थान हासिल किया था.मिल्खा सिंह 1960 रोम ओलिंपिक में 400 मीटर रेस में चौथे स्थान पर रहे थे. इन दोनों के अलावा कोई भी खिलाड़ी ट्रैक इवेंट में मेडल के करीब नहीं पहुंच सका है.हिमा ने राटिना स्टेडियम में खेले गए फाइनल में 51.46 सेकेंड का समय निकालते हुए जीत हासिल की.
इसी के साथ वह इस चैंपियनशिप में सभी आयु वर्गो में स्वर्ण जीतने वाली भारत की पहली महिला बन गई हैं. असम की रहने वालीं दास ने भारतीयी अंडर-20 के रेकॉर्ड 51.32 सेकंड का समय निकालते हुए अप्रैल में गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में छठे स्थान पर रही थीं। इसके बाद से वह लगातार अपना समय सुधारती रही हैं। हाल ही में उन्होंने अंतरराज्यीय चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल हासिल किया था। इस इवेंट में उन्होंने 51.13 सेकंड का समय निकाला था
::/fulltext::