हेमा मालिनी अपने समय की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस मानी जाती हैं., उनके अभिनय, डांस और लुक पर 70 का दशक फिदा था...
::/introtext::::fulltext::
-

हेमा मालिनी अपने समय की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस मानी जाती हैं. उनके अभिनय, डांस और लुक पर 70 का दशक फिदा था. सिर्फ दर्शक ही नहीं कई बड़े एक्टर्स की भी वे ड्रीम गर्ल थीं. उनसे प्रेम करने वाले सिर्फ धर्मेंद्र ही नहीं, बल्कि जितेंद्र और संजीव कपूर भी थे. मगर धर्मेंद्र की किसमत में था ड्रीम गर्ल का साथ. हेमा मालिनी के जन्मदिन पर जानिए हेमा और धर्मेंद्र के रिश्ते से जुड़े कुछ किस्से.
-

बात शुरू होती है 1974 से, जब हेमा मालिनी से बॉलीवुड के तीन अभिनेता संजीव कुमार, जितेन्द्र और धर्मेंद्र प्यार करते थे, लेकिन हेमा धर्मेंद्र को चाहती थीं. धर्मेंद्र के शादीशुदा होने के चलते हेमा के घरवाले नहीं चाहते थे कि हेमा उनसे शादी करें. इस वजह से हेमा मालिनी परेशान रहती थीं.
-

धर्मेंद्र भी अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर को तलाक देकर हेमा से शादी करना चाहते थे लेकिन प्रकाश ने उन्हें तलाक देने से इंकार कर दिया था. बताया जाता है कि उसी दौरान संजीव कुमार हेमा से शादी करना चाहते थे और इसके लिए उन्होंने जितेंद्र की मदद ली. संजीव ने जितेंद्र को उनके दिल की बात हेमा तक पहुंचाने के लिए कहा लेकिन हेमा ने संजीव से शादी करने से मना कर दिया.
-

कहा जाता है कि हेमा संजीव से तो शादी के लिए इंकार कर चुकी थीं लेकिन उन्हें जितेंद्र से प्यार हो गया था. इसके बाद दोनों जब फिल्म ‘दुल्हन’ की शूटिंग कर रहे थे उसी दौरान दोनों ने अपने प्यार का इजहार किया.
-

दोनों के परिवार भी उनकी शादी के लिए राजी हो गए थे. हालांकि जितेंद्र हेमा से शादी करना चाहते थे लेकिन उस समय वो शोभा को भी डेट कर रहे थे जो उनके बचपन की दोस्त थीं. शोभा को जब यह बात पता चली कि जितेंद्र हेमा से शादी करना चाहते हैं तो उन्होंने हेमा से उन्हें समझाने को कहा.
-

जितेंद्र हेमा से शादी करना चाहते थे इसलिए अपने परिवार की मुलाकात हेमा के परिवार से करवाने के लिए उनके घर पहुंच गए. परिवारों की मुलाकात के समय हेमा के घर पर धर्मेंद्र का फोन आया और उन्होंने हेमा को कहा कि वो उनसे शादी करना चाहते हैं. इस फोन पर हेमा और धर्मेंद्र के बीच ऐसी बातचीत हुई कि इससे पूरा मामला ही पलट गया.
-

धर्मेंद्र ने हेमा को कहा कि वो उनसे तत्काल मिलना चाहते हैं. कहा जाता है कि धर्मेंद्र की पत्नी उन्हें तलाक देने से इंकार कर चुकी थीं इसलिए धर्मेंद्र ने इस्लाम कबूल कर लिया ताकि वो हेमा से शादी कर सकें.
-

हेमा के पिता वी.एस. रामानुजम चक्रवर्ती धर्मेंद्र से उनकी शादी के सख्त खिलाफ थे. हेमा की मां भी इस शादी के खिलाफ थीं. धर्मेंद्र और हेमा की शादी हेमा के पिता के देहांत के बाद हुई.
-

हेमा ने बताया था कि ”मैं धर्मेंद्र की तरफ आकर्षित हुई क्योंकि वो मेरी मां की तरह शांत और मजबूत हैं.” साल 1979 में धर्मेंद्र और हेमा ने शादी कर ली. दोनों की दो बेटियां ईशा देओल और आहना देओल हैं
