वाशिंगटन। अमेरिका के कंसास शहर में एक रेस्टोरेंट में हुई गोलीबारी में 28 वर्षीय भारतीय छात्र शरथ कापू की मौत हो गई। तेलंगाना के वारंगल का रहने वाला 24 वर्षीय छात्र शरत कप्पू यहां की मिसूरी यूनिवर्सिटी में पढ़ता था।
::/introtext::::fulltext::
रिपोर्ट के मुताबिक, कंसास पुलिस को शुक्रवार शाम सात बजे एक रेस्त में गोलीबारी की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खून से लथपथ शरत को एक पूल में गिरा पाया। आनन-फानन में युवक को करीब के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दुख जताया है और परिवार से संवेदना प्रकट की है।
कापू दो माह पहले अमेरिका में मास्टर डिग्री की पढ़ाई के लिए आया था। वह कंसास की मिसौरी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा था और रेस्टोरेंट पर पार्ट टाइम कर्मचारी के रूप में काम कर रहा था। एक साल में यह दूसरा गोलीकांड है। इससे पहले कंसास के बार में तेलुगू इंजीनियर श्रीनिवास कूचीबोटला की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। हैदराबाद में कापू के परिवार ने हत्या की आधिकारिक पुष्टि की है। परिवार को घटना की जानकारी न तो कंसास पुलिस से और न ही विदेश मंत्रालय से हुई बल्कि अलग सूत्रों से जानकारी हुई।
कंसास के स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार घटना शाम सात बजे जेश-फिश और चिकेन मार्केट में 5412 प्रास्पेक्ट के पास हुई। यह वारदात फरवरी 2017 में हुई कूचीबोटला की हत्या से 26 मील दूर है। पुलिस यह जानकारी हासिल कर रही है कि बंदूकधारियों ने किस प्रकार हत्या को अंजाम दिया और फरार हो गए। अब तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस ने लोगों से घटना की जानकारी देने की अपील की है। घटना की जानकारी देने वाले को 10 हजार डॉलर इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस का कहना है कि यह वारदात डकैती से जुड़ी हो सकती है, जिस दौरान आरोपियों ने हत्या को अंजाम दिया।
::/fulltext::