Sunday, 16 August 2026

All Categories

एक्ट्रेस-मॉडल नोरा फतेही का जादू

3252::/cck::

सत्यमेव जयते के 'दिलबर' गाने से सभी को अपना दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस-मॉडल नोरा फतेही का जादू लोगों पर छा रहा..... 

::/introtext::
::fulltext::
फिल्म सत्यमेव जयते के 'दिलबर' गाने से सभी को अपना दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस-मॉडल नोरा फतेही का जादू लोगों पर छा रहा है। फिल्म जल्द ही रिलीज़ होने वाली है और लोग जॉन के एक्शन के अलावा नोरा का गाना देखने के लिए भी बेताब हैं। लचकती कमर, सुंदर चेहरा, सेक्सी एक्सप्रेशंस के साथ नोरा ने 'दिलबर' गाने में अलग ही जान डाल दी है।
 
 
नोरा फतेही के सोशल मीडिया पर लाखों फैंस हैं। उन्होंने सिर्फ 'दिलबर' ही नहीं बाहुबली और मिस्टर एक्स जैसी फिल्मों में भी शानदार डांस नम्बर किया है। साथ ही यह भी दिलचस्प बात है कि दर्शक उन्हें राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म 'स्त्री' में भी एक गाने में देख पाएंगे। नोरा को 'दिलबर' के बाद की फिल्म 'भारत' में भी चांस मिला है। नोरा को अचानक ही इतनी अचीवमेंट्स आखिर कैसे मिलने लगी?
 
दरअसल नोरा बॉलीवुड में नई नहीं हैं। वे 2014 से बॉलीवुड में लगातार किसी ना किसी रुप में बनी हुई हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत फिल्म 'रोर: टाइगर ऑफ द सुंदरबन' से की थी। इसके बाद उन्हें टॉलीवुड में भी कई मौके मिले। नोरा ने दर्शकों में खास जगह बनाई रियलिटी शो 'बिग बॉस' के सीज़न 9 में आने के बाद। सलमान खान के इस शो में जो आता है पहचान बना कर ही जाता है। ऐसे में नोरा कैसे पीछे छूटती, वे तो हैं भी काफी टैलेंटेड। आइए जाने नोरा से जुड़ी कुछ ऐसी बातें जो यकीनन काफी लोग नहीं जानते होंगे।
 
 
 
बॉलीवुड में उन्हें चर्चा मिली 2015 में के शो 'बिग बॉस 9' से। उन्हें एक वाइल्ड कार्ड एंट्री के रुप में घर में प्रवेश किया था लेकिन 12 सप्ताह बाद 83वें दिन वे शो से बाहर हो गई थीं। इसके बाद 2016 में एक और रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में नोरा ने डांस का अपना असली टैलेंट दिखाया।
 
 
26 वर्षीय नोरा फतेही मोरक्कन-कनाडाई डांसर, मॉडल और एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 2014 में फिल्म 'रोर' से शुरुआत की और इसके बाद तेलगु फिल्मों में उन्हें बहुत से चांस मिले। इसमें बाहुबली और किक 2 जैसी फिल्में भी शामिल होती हैं। नोरा ने इन फिल्मों में आइटम नंबर करके तेलुगू सिनेमा में लोकप्रियता हासिल की।
 
 
नोरा फतेही इंग्लिश और हिन्दी के अलावा फ्रेंच और अरबी भी बोल सकती हैं। फैंस को कितना अच्छा लगेगा जब वे उन्हें अरबी में बात करते सुनेंगे। आह!
 
 
नोरा फतेही अब के साथ फिल्म 'भारत' में भी नज़र आएंगी। नोरा, सलमान की बहुत बड़ी फैन हैं। बिग बॉस सीज़न 9 के वक्त भी खुलासा किया था कि उन्होंने शो सिर्फ सलमान के कारण ही जॉइन किया है।
 
 
नोरा सिर्फ एक शानदार डांसर ही नहीं हैं बल्कि मार्शियल आर्ट्स में भी ट्रेंड हैं। फैंस उन्हें और अक्षय कुमार को साथ देखना ज़रूर पसंद करेंगे।
 
 
फिल्म 'सत्यमेव जयते' में नोरा, के साथ दूसरी बार काम कर रही हैं। इसके पहले वे जॉन के साथ 'रॉकी हैंडसम' में स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं।
 
 
नोरा पंजाबी सिंगर हार्डी संधू के साथ गाने 'नाह' में भी नज़र आईं। रफ्तार के साथ 'बेबी मरवाके मानेगी' भी उन्होंने किया है।
 
 
क्या आप जानते हैं कि नोरा फतेही 'बागी' एक्ट्रेस दिशा पाटनी की डांस टीचर भी रह चुकी हैं। दुनिया कितनी छोटी है... दिशा ने तब बॉलीवुड जॉइन नहीं किया था। लेकिन अब 'बागी 2' के बाद दिशा, नोरा से भी आगे निकल चुकी हैं।
 
 
नोरा कई बड़े ब्रांड्स के एड में भी नज़र आ चुकी हैं। 'डव' के एड में आपने पहचाना ?
 
 
सचिन तेंदुलकर की फैन और युवराज सिंह की फ्रेंड हैं नोरा। क्रिकेट से हैं इन्हें लगाव।
::/fulltext:: 3252::/cck::
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Newsletter

Subscribe to our newsletter. Don’t miss any news or stories.

We do not spam!