नई दिल्ली: कर्नाटक की कांग्रेस और जेडीएस की सरकार ने आज अपने पहले बजट में वादा निभाते हुए किसानों का दो लाख तक का क़र्ज़ माफ़ करने का ऐलान किया. बजट में इसके लिए 34,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. सरकार ने एक और जहां किसानों का कर्ज माफ किया है तो वहीं दूसरी ओर पेट्रोल, डीजल और पिछले के दामों बढ़ाए हैं.उन्होंने पेट्रोल की कीमत में 30 से 32 फीसदी ओर डीजल की कीमत में 19 से 21 फीसदी की बढ़ोतरी की है. इससे पेट्रोल के दाम में 1.14 प्रतिलीटर और डीजल 1.12 प्रतिलीटर बढ़ा दिए हैं.
::/introtext::::fulltext::
विधानसभा में बजट पेश करने के दौरान कुमारस्वामी ने कहा कि सरकार किसानों के डिफॉल्टिंग अकाउंट्स से एरियर खत्म कर देगी जिससे कि क्लियरेंस सर्टिफिकेट मिलने में आसानी होगी. इसके लिए सरकार ने 2018-19 के बजट में 6500 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं. उन्होंने कहा कि पहले चरण में 31 दिसंबर 2017 तक के कर्ज माफ किए जाएंगे. जो किसान समय पर कर्ज चुका दिए है उन किसानों को सरकार प्रोत्साहित राशि देगी या फिर 25 हजार रुपये देगी.
