खबर आई थी कि अनुष्का और विराट के घर जल्द नन्हा मेहमान आने वाला है। अपनी प्रेग्नेंसी की इन खबरों पर हाल ही में अनुष्का शर्मा ने खुलासा किया हैं....
::/introtext::::fulltext::
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के लिए यह साल धमाकेदार रहा हैं। फिल्म सुई धागा की बॉक्स ऑफिस पर सफलता के बाद अपकमिंग फिल्म जीरो से भी उन्हे बहुत उम्मीदें हैं। इस फिल्म में वो शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ लीड रोल में नजर आने वाली हैं।
पिछले दिनों खबर आई थी कि अनुष्का और विराट के घर जल्द नन्हा मेहमान आने वाला है। इस वजह से वो जीरो के बाद कोई नया प्रोजेक्ट साइन नहीं कर रही हैं। अपनी प्रेग्नेंसी की इन खबरों पर हाल ही में अनुष्का शर्मा ने खुलासा किया हैं।

अनुष्का ने कहा, ऐसी खबरों से कई बार एक्ट्रेस को सामना करना पड़ता है। लोग आपकी शादी से पहले आपको शादीशुदा और गर्भवती होने से पहले मां बना देते हैं। मैं इस पर ध्यान नहीं देती और सिर्फ ऐसी बातों पर हंसती हूं। इन दिनों मैं लगातार काम कर रही हूं, इसलिए किसी और प्लानिंग के बारे में नहीं सोच रही हूं।

