Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
नई दिल्ली. देश के 5 राज्यों और 2019 में होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कई राजनीतिक पार्टियां ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से मतदान कराने की मांग कर रही थीं। इस पार आज देश की सर्वोच्च अदालत ने फैसला सुनाते बैलेट पेपर के जरिए मतदान कराने की याचिका खारिज कर दी है। इसे सरकार की विपक्षी पार्टियों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
::/introtext::बता दें कि पिछले लंबे समय से लोकसभा के चुनाव बैलेट पेपर से करवाए जाने की मांग की जा रही है। पिछले साल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने ईवीएम पर सवाल उठाया था। उन्होंने विधानसभा चुनावों में बीजेपी के पक्ष में छेड़छाड़ कर वोट डलवाने का आरोप लगाया था। इसके बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अप्रैल, 2017 में दिल्ली नगर निगम चुनावों में ईवीएम के बजाए मतपत्रों के इस्तेमाल की मांग की गई थी। इसके बाद कई पार्टियों ने ईवीएम के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी।
::/fulltext::