Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
रायपुर। ट्रेनों के कोचों में अब तेजस्विनी वाट्सएप ग्रुप की निगहबानी से कोई भी अराजक तत्व बच नहीं सकता। कोचों में महिलाओं के साथ छेड़खानी और आम यात्रियों के साथ गुंडई करने वालों पर शामत आ गई है। ग्रुप के सूचना-तंत्र के आगे कोचों में सफर करने वाले अराजक तत्वों का मनोबल गिरा है। वाट्सएप ग्रुप से जुड़ें 300 से अधिक पुरुष-महिलाओं की टीम सक्रिय हैं। दो माह पूर्व गठित तेजस्विनी ग्रुप की सूचना पर 2972 पुरुष यात्रियों पर कार्रवाई हुई है।
::/introtext::इनमें महिलाओं के साथ छेड़खानी, जबरदस्ती बर्थ हथियाने के प्रकरण शामिल हैं। तेजस्विनी ग्रुप की सूचना पर कोचों में चोरी की नीयत से घुसे चोर भी धरे गए हैं। ऐसे में रोज रायपुर से दुर्ग या लंबी दूरी की यात्रा करने वाली महिलाओं को राहत मिली है। इस ग्रुप की कमान आरपीएफ की एक महिला सब इंस्पेक्टर को सौंपी गई हैं। इसमें दो पुरुष और महिला आरक्षक भी शामिल हैं।
यात्रियों की बनाई गई है टीम
सिविलियन यात्रियों को तेजस्विनी ग्रुप के माध्यम से सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। खास बात है कि सभी 300 महिलाओं की टीम हर दिन ट्रेन के कोचों और रेलवे स्टेशन पर घूमने वाले संदिग्धों की सूचना वाट्सएप पर डाल देती है। इसे रायपुर और बिलासपुर मंडल तक शुरू किया गया है। इसके लिए रेलवे सुरक्षा बल ने और लोगों को जोड़ने की मुहिम चला रखी है।
16 रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी से नजर
रायपुर और बिलासपुर मंडल के 16 रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है। इनमें रायपुर, भिलाई, दुर्ग सहित अन्य रेलवे स्टेशन शामिल हैं। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध दिखते ही इसकी सूचना कंट्रोल रूम से वाट्सएप ग्रुप में दी जाती है। इसके बाद संबंधित कोच में यात्रा कर रहे तेजस्विनी ग्रुप के सदस्य और सुरक्षा बल अलर्ट हो जाते हैं।
बढ़ी सुरक्षा बलों की एक्टिविटी
- 60 एक्सप्रेस ट्रेनों में रेलवे सुरक्षा बलों की एक्टविटी भी बढ़ी है।
- सुरक्षा की दृष्टि से बात के लिए 182 हेल्प लाइन जारी की गई है।
- महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला कोच में महिला कर्मियों को तैनाती की जा रही है जैसे महिला सुरक्षाबल, महिला टीटी आदि।
- तेजस्विनी ग्रुप की सक्रियता से महिला कोचों में बड़ी संख्या में अराजकतत्व पकड़े गए हैं। अभी इसे और मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। - आरएस चौहान, आयुक्त रेलवे सुरक्षा संरक्षा
::/fulltext::