11 मार्च को आकाश और श्लोका का वेडिंग रिसेप्शन होगा। इसमें कारोबार, स्पोर्ट्स से लेकर बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी....
::/introtext::::fulltext::
मुंबई। देश के शीर्ष उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र आकाश, हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता के साथ शनिवार को यहां एक शानदार समारोह में परिणय सूत्र में बंध गए।
विवाह समारोह देश के सबसे बड़े कॉर्पोरेट घराने के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में नवनिर्मित सम्मेलन केंद्र में संपन्न हुआ। यह केंद्र अंबानी परिवार द्वारा चलाए जा रहे एक स्कूल से मामूली दूरी पर बना हुआ है जहां आकाश और श्लोका ने साथ में पढ़ाई की थी।

शादी का फंक्शन तीन दिनों तक चलेगा। आज शाम 6.30 बजे से वेडिंग सेलिब्रेशन शुरू होगा। जियो वर्ल्ड सेंटर में मेहमानों के लिए डिनर का आयोजन किया गया है। फिर 11 मार्च को आकाश और श्लोका का वेडिंग रिसेप्शन होगा। इसमें कारोबार, स्पोर्ट्स से लेकर बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी।