Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
नई दिल्ली : हरियाणा की 16 साल की लड़की शिवांगी पाठक (Shivangi Pathak) ने गुरुवार को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (29,000 फुट) को फतह कर इतिहास रच दिया. वह ऐसा करने वालीं भारत की सबसे युवा महिला बन गई हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिवांगी की सफलतपर ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है. हिसार में जन्मी शिवांगी का मकसद एवरेस्ट पर चढ़कर दुनिया को यह दिखाना था कि महिलाएं किसी भी लक्ष्य को हासिल करने में सक्षम होती हैं. उन्होंने यह कारनामा 'सेवन समिट ट्रेक' में हिस्सा लेने के दौरान किया. शिवांगी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने वाली पहली दिव्यांग पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा को अपनी प्रेरणा मानती हैं. शिवांगी अगले महीने 17 साल की हो जाएंगे. उन्होंने पिछले महीने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मैं यहां पर अपने बचपन का सपना पूरा करने आई हूं. मेरा सिर्फ एक ही मकसद है कि मैं इस खूबसूरत ग्रह के हर पहाड़ की चोटी को फतह कर लूं.'