सारा अली खान जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार....
::/introtext::::fulltext::
सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार है। हालांकि अभी सारा की मूवी में रिलीज होने में थोड़ा वक्त है लेकिन स्टाइल और खूबसूरती के मौके पर सारा अभी से बी टाउन की एक्ट्रेसेस को टक्कर दे रही है। हाल ही में आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई की पार्टी में भी सारा ने अपने स्टाइल से मीडिया और फैंस को इम्प्रेस कर दिया था। अब सोशल मीडिया में सारा की एक और फोटो ट्रेंड कर रही है, जिसमें सारा का स्टाइलिश अलहदा अंदाज देखने को मिल रहा है।
हाल ही में केदारनाथ की शूटिंग पूरी होने के बाद फिल्म की Wrap Up पार्टी में सारा पीले रंग का क्रॉप टॉप और रिप्ड जींस पहनकर पहुंची, उनका ये लुक बहुत ही हटकर नजर आ रहा था। सारा ने डिजाइनर अबु जानी-संदीप खोसला का डिजाइन किया हुआ पीले रंग का सार्टिन टॉप पहना हुआ था। पीटर पैन कॉलर और पफ्ड स्लीव्स वाले इस टॉप में सारा काफी खूबसूरत लग रहीं थीं। इसके साथ उन्होंने रिप्ड जींस और प्लोरल हील्स पहनी थी जो उनके लुक को पूरा कर रहा था। पार्टी में फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक कपूर और फिल्म में लीड रोल निभा रहे सुशांत सिंह राजपूत भी मौजूद थे लेकिन हर किसी की नजर सारा पर ही टिकी हुई थी। केदारनाथ' के बाद सारा करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शंस के तले बन रही फिल्म 'सिंबा' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट रणवीर सिंह होंगे।
